(White Hair) बालों का सफेद होना आजकल के दौड़ में एक ऐसी कॉमन समस्या है, जो हर उम्र और हर वर्ग के लोगों में देखी जा सकती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों का सफेद होना तो प्राकृतिक है, लेकिन बचपने या जवानी में बालों का सफेद होना आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को कम करके शर्मिंदगी भी महसूस करवाता है। ऐसे में पेट की समस्याओं और आनुवंशिकता दोनों की भूमिका हो सकती है। एक बार बाल सफेद हो जाए, तो उन्हें कुछ घरेलू उपायों से प्राकृतिक रूप से काला किया जा सकता है, लेकिन मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट्स पे भरोसा और इस्तेमाल हानिकारक साबित हो सकता है। आज हम इसी टॉपिक पर चर्चा करेंगे की, कैसे घरेलू और प्राकृतिक उपायों को अपना कर बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है।
Contents-कंटेंट्स
बालों को सफ़ेद होने से रोकने के घरेलू नुस्खे Home Remedies For White Hair In Hindi:
वैसे तो आम तौर पर लोग घर में कई घरेलू नुस्ख़े आजमाते हैं, बालों को नैचुरल कलर करने के लिए, जैसे- मेंहदी, आंवला, रीठा, शिकाकाई, चाय की पत्ती आदि। इसके अतिरिक्त और भी कुछ घरेलू नुस्खे है, जिसका इस्तेमाल करके बालों को सफेद होने से रोक सकते है, जैसे: –
1. आवंला का भरपूर सेवन
आवंला बालों को सफेद होने से रोकने में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को पोषण प्रदान करने और बालों के रंग को काला बनाए रखने में मदद करता हैं। आवंले को फलों में अमृत माना जाता है। अगर आप आवंला का सेवन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित तरीकों से इसका उपयोग कर सकते हैं:
- आवंला रस: एक चम्मच आवंला का रस रोज़ सुबह खाली पेट पिएं।
- आवंला पाउडर: एक चम्मच आवंला पाउडर को शहद या पानी के साथ मिला कर सेवन करें।
- आवंला तेल: अपने सिर की त्वचा और बालों में आवंला तेल लगाने से भी फायदा हो सकता है। इसे हलके मसाज के साथ लगाएं और कुछ घंटों बाद धो लें।
2. प्याज का रस
प्याज का रस कैटालेज से भरपूर होता है, जो बालों को सफ़ेद होने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाइड्रोजन पेरोक्साइड, जो बालों को सफेद करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है, इसका प्रभाव कम करने के लिए प्याज का रस काफी प्रभावशाली है। प्याज में मौजूद सल्फर (sulfur) और एंटीऑक्सिडेंट्स बालों की जड़ों को मजबूत करने, खून के संचार को बेहतर बनाने और बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। शैम्पू के एक घंटे पहले प्याज का रस निकालकर अपने स्कैल्प पर मसाज करें और उसे सूखने के लिए छोड़ दें। अगर आप प्याज के रस का सेवन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित तरीकों से इसका उपयोग कर सकते हैं:
- प्याज का रस सिर पर लगाना: प्याज का रस निकाल कर इसे सिर की त्वचा पर हलके हाथों से मसाज करें। 15-20 मिनट बाद धो लें। इससे बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है और उनके सफेद होने की गति भी धीमी हो सकती है।
- प्याज का रस सेवन: अगर आप प्याज का रस सीधे तौर पर सेवन करना चाहते हैं, तो एक चम्मच प्याज का रस को शहद या नींबू के साथ मिला कर पी सकते हैं। इसे रोज़ सुबह खाली पेट लें। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलेगा और बालों का रंग भी बना रहेगा।
3. शिकाकाई और ब्राह्नी का इस्तेमाल
शिकाकाई और ब्राह्मी दोनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं और इनके इस्तेमाल से बालों के सफेद होने को रोकने में मदद मिल सकती है। ये दोनों आयुर्वेदिक हर्ब्स हैं, जो बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें प्राकृतिक रूप से मजबूत रखने में मदद करते हैं। शिकाकाई को “बालों का शैम्पू” कहा जाता है क्योंकि यह बालों को साफ करने और बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है। ठीक इसी प्रकार ब्राह्मी बालों के लिए एक बहुत ही अच्छा हर्ब है। यह बालों के विकास को उत्तेजित करता है और बालों को मजबूती देता है। यह बालों की सेहत में सुधार लाता है।
शिकाकाई और ब्राह्नी को पूरी रात लोहे के बर्तन में पानी के साथ भिंगो लें। फिर इस पानी को अलग कर लें और इन्हें मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट को बालों में लगाकर कुछ देर तक उन्हें सूखने के लिए छोड़ दें। जब बाल सूख जाए तब उसी पानी से हेयर वाश कर लें। लगातार प्रयोग करने से बाल काले होने शुरू हो जाएंगे।
4. मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग
मुलतानी मिट्टी चेहरे ही नही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिट्टी को पूरी रात लोहे के बर्तन में पानी के साथ भिंगो दे और सुबह इस पेस्ट को अपने बालों में लगा लें। फिर सूखने के बाद इसे शैम्पू कर लें। बालों को सफेद से काला करने के लिए यह काफी प्रभावशाली होता है। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद खनिज बालों की जड़ को मजबूत कर सकते हैं, जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है।
इसे भी पढ़े : (Hair Care): मानसून में बालों की देखभाल के 10 बेहतरीन टिप्स | Monsoon Hair Care in hindi
5. करी पत्ता और मेथी दाना का प्रयोग
करी पत्ता और मेथी दाना दोनों ही बालों को सफेद होने से रोकने के लिए उपयोगी हो सकते हैं। इनके उपयोग से बालों की सेहत में सुधार हो सकता है, क्योंकि ये दोनों ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं और बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। करी पत्ता और मेथी के कुछ दानों को साथ में पीस कर इसका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को पैक की तरह अपने बालों में लगा लें और सूखने के बाद शैम्पू कर लें। इससे बाल सफेद होने कम हो जाएंगे। दूसरा तरीका ये भी है कि करी पत्ता और मेथी तेल में पका कर छान लें और इस तेल को बालों की जड़ों में लगाएं। करी पत्ता और मेथी दाना दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते है, और रेडिकल्स फ्री भी होते है, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं और काला भी करते हैं।
6. ब्लैक टी और मेंहदी के पत्ते
ब्लैक टी और मेंहदी के पत्ते दोनों ही बालों को सफेद होने से रोकने में मदद कर सकते हैं। इन दोनों में प्राकृतिक गुण होते हैं जो बालों के रंग को बनाए रखने और उनकी सेहत सुधारने में सहायक होते हैं। ब्लैक टी में टैनिन एवं कैफीन पाया जाता है, जबकि मेहंदी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, प्राकृतिक रंग और पोषक तत्व की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों के लिए अति लाभकारी होती है। इन दोनों के प्रभाव से बालों की सफेदी कम होने लगती है और बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। ब्लैक टी और मेहंदी के पत्तों को साथ में उबालकर छान लें। पैक बनाकर इसे अपने बालों में सूखने तक लगा लें, फिर सूखने के बाद इसी पानी से बालों को धो लें। लगातार इसका प्रयोग बालों में चमत्कारी प्रभाव छोड़ता है।
7. नारियल तेल और गुड़हल का फूल
नारियल तेल और गुड़हल का फूल दोनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनका उपयोग बालों को सफेद होने से रोकने, उन्हें मजबूत बनाने और स्वस्थ बनाए रखने में किया जा सकता है। नारियल तेल में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन E और फैटी एसिड्स होते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं और उन्हें हेल्दी बनाए रखते हैं। गुड़हल का फूल बालों के लिए एक प्राकृतिक उपाय है, जो बालों को काला और मजबूत बनाने में मदद करता है। गुड़हल के फूल में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं। लाल गुड़हल के फूल को सुखा कर उसका पाउडर बना लें फिर नारियल तेल गरम करके उसमें ये पाउडर भी पका लें और इसका इस्तेमाल अपने बालों में करें। शैम्पू करने से एक दिन पहले इसको बालों की जड़ों में लगा ले और अगले दिन शैम्पू करें। इसका लगातार इस्तेमाल बालों को सफेद से काला करने में बहुत ही प्रभावशाली होता है।
इसे भी पढ़े : बालों के लिए Castor Oil अरंडी तेल के 9 बेहतरीन फायदे Benefit for arandi tel in Hindi
बालों को सफेद से काला करने के लिए उपरोक्त नुस्खे काफी प्रभावशाली है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले कुछ निम्नलिखित सावधानियाँ अपनानी भी जरुरी है।
a) इन नुस्खों के इस्तेमाल से पहले अपने बालों का texture जानना जरूरी होता है कि आपके बाल तैलीय है अथवा रूखे, क्योंकि तैलीय और रूखे बालों में अलग-अलग चीजें इस्तेमाल होती है और अलग-अलग चीजो से दूरी भी बनानी होती है।
b) कोई भी नुस्खे को अपनाने से पहले उसका पैच टेस्ट जरुर करना चाहिए, जिससे उसके हनिकारक प्रभाव से बचा जा सके।
c) अगर किसी तरह कि स्किन एलर्जी हो तो पहले हेयर एक्सपर्ट से राय लें, फिर किसी भी उपाय को अपनाएं।
दोस्तों अगर आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो प्लीज़ लाइक, कमेंट्स और फॉलो जरुर करें।
डिस्क्लेमर :- आर्टिकल में सुझाए गए घरेलू उपाय के तरीके केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं| इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
धन्यवाद
हेलो दोस्तों, मै नवेदिता कुमारी “अच्छी and healthy जानकारी” की author हूँ | मेरे इस ब्लॉग पर आपको heath, beauty, lifestyle, Devotional (धार्मिकता से जुड़े), curiosity से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी, जिसे आमतौर पर आप google में ढूढ़ते है |