Quickly Body kaise Banaye। जल्दी बॉडी बनाने के लिए इन बेहतरीन tips को जरुर फॉलो करें

Spread the love

Body kaise Banaye : फैशन की इस दौड़ में हर कोई अपने आप को स्मार्ट और हैण्डसम दिखाना चाहता है, लेकिन आज की युवा पीढ़ी अपने खराब दिनचर्या और जीवनशैली के कारण शारीरिक रूप से कमजोर होते जा रही है। ऐसे में लाख कोशिश करने पर भी इन लोगो का Body (शरीर) फिट नही बन पाता है। एकआकर्षक बॉडी बनाना हर आदमी की इच्छा होती है। फिट रहना अपने आपको फिट रखना हर कोई चाहता है, ऐसे में बॉडी को फिट बनाने के लिए जिम जाना, व्यायाम करना हर कोई चाहता है या कोशिश तो जरुर करता है। लेकिन बॉडी बनाने के लिय रूटीन में खानपान और व्यायाम दोनों ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अगर आप चाहते है की बॉडी जल्द से जल्द बनाया जाये तो ऐसे में नियमित रूप से रूटीन के साथ निम्नलिखित बातो का ध्यान रखे जिससे जल्दी से बॉडी बनाया जा सके।आज हम इसी टॉपिक पर चर्चा करेंगे कि जल्द से जल्द बॉडी को बनाने के लिए आपका आहार कैसा होना चाहिए तथा रूटीन में एक्सरसाइज़ को कैसे शामिल किया जाना चाहिए, जिससे रिजल्ट जल्द से जल्द मिल सके। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जल्दी बॉडी बनाने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे है, जिसको फॉलो करके आप अपने शरीर (Body) को आसानी से बना सकते है।

Quickly Body Banane ke Tips (जल्दी बॉडी बनाने के टिप्स)

क्या आप जल्दी बॉडी बनाना चाहते हैं? इसके लिए सही डाइट, नियमित व्यायाम और अनुशासन का पालन करना बेहद जरूरी है। जल्दी बॉडी बनाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते है, लेकिन आपको पता होना चाहिए की बॉडी बनाने के लिए आप जो डाइट ले रहें है या एक्सरसाइज कर रहे है वो सही है या नही। तो आपके लिए यहाँ कुछ tips दिए जा रहें है, जिसको फॉलो करके आप अपनी बॉडी को जल्द-जल्द से बना सकते है।

1. व्यायाम करें (Do exercise)

जल्दी बॉडी बनाने के टिप्स
जल्दी बॉडी बनाने के टिप्स

 

जल्दी से बॉडी बनाने के लिए आप नियमित रूप से व्यायाम करें। एक्सरसाइज शुरू करने से पहले हमेशा वार्मअप करना चाहिए, जिससे बॉडी में लचीलापन आ जाता है। इसके बाद आप वेट ट्रेनिंग, स्क्वाट्स, पुशअप, पुलअप, ट्राइसेप, बाइसेप, दंड बैठक, प्री वेट्स जैसे एक्सरसाइज को करें। इससे आपकी मसल्स मजबूत होगी और बॉडी एक शेप में आ जाएगा। स्क्वाट्स और पुल-अप्स आपकी मसल्स को तेजी से विकसित करने में मदद करते हैं। इसके साथ कार्डियो व्यायाम भी करें जो आपके शरीर को फिट और एक्टिव रखने में मदद करते हैं। जॉगिंग और साइकिलिंग दिल की सेहत को बेहतर बना कर कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। सप्ताह में 3-4 दिन  फुल बॉडी वर्कआउट करना सबसे प्रभावी होता है। फुल बॉडी वर्कआउट से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे फैट बर्न होने की क्रिया तेज हो जाती है।

2. संतुलित आहार (Balance Diet)

Body kaise Banaye
जल्दी बॉडी बनाने के टिप्स

 

जल्दी बॉडी बनाने के लिए सबसे जरुरी है की आपका आहार संतुलित यानि सही हो। क्योंकि एक संतुलित आहार शरीर को सही पोषण और जरुरी उर्जा प्रदान करता है, जिससे  शरीर कि मांसपेशियां तीव्र गति से मजबूत होती है। परिणामस्वरूप बॉडी भी तेजी से सुडौल और संगठित होने लगता है। एक संतुलित आहार में  प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की प्रचुरता पायी जाती है, साथ ही आवश्यक कार्बोहाइड्रेट एवं फैट्स भी विद्यमान होते है। जो बॉडी की थकावट को दूर करने ओर मांसपेशियों की मरम्मत करने में सहायक होता है। संतुलित आहार सिर्फ बॉडी बनाने के लिए ही नही सम्पूर्ण स्वास्थ के लिए भी लाभदायक है। आपको अपने आहार में दूध, केला, चिकन, मछली, अंडे, दालें, टोफू, और अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के साथ चावल, रोटी, आलू, और ओट्स जो अच्छे कार्ब सोर्स होते हैं  को शामिल करना चाहिए।

3. पर्याप्त नींद लें

मसल्स को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए नींद बेहद जरूरी है। जब हम सोते हैं, तो हमारा शरीर स्वंय मसल्स की मरम्मत करता है और नई मसल्स (मांसपेशियों) का निर्माण करता है। यदि आप पर्याप्त नींद नही लेंगे तो मसल्स के मरमत की क्रिया नेचुरली नही हो पाएगी। मसल्स को अच्छे से मरमत के लिए डेली 6-7 घंटे की नींद जरुरी होती है। इसके साथ ही एक निश्चित समय पर ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें। नियमित समय पर सोने से शरीरिक ऊर्जा का स्तर बढ़ता है, जिससे आप दिनभर एक्टिव रह सकते हैं।

इसे भी पढ़े :  Body Kaise Banaye (बॉडी कैसे बनाएं) ? जानिए बॉडी बनाने के आसान तरीके

4. धूम्रपान और शराब के सेवन से बचे

धूम्रपान और शराब और तरह-तरह के अल्कोहल शरीर को कमजोर बनाते हैं। ये न केवल आपकी मसल्स की ग्रोथ को धीमा करते हैं, बल्कि शारीरिक ऊर्जा को भी कम कर देते हैं। यदि आप जल्दी बॉडी बनाना चाहते हैं, तो ध्रूमपान और शराब का सेवन बंद कर दे या बिल्कुल कम कर दें।

5. अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें

बॉडी बनाने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है, इसलिए दिन में 4-5 लीटर पानी का सेवन करें। पानी की कमी से शरीर में थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है, जो आपकी वर्कआउट पर असर डाल सकती है। पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और मसल्स की ग्रोथ के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है।

पानी पीने से शरीर का टॉक्सिक बाहर निकलता है और भी मसल्स तेजी से मजबूत होता है, इसलिए जितना हो सके अधिक से अधिक पानी पिए| जिससे आपके शरीर का मसल्स बढ़ेगा जो आपके बॉडी बनाने में काफी लाभदायक सिद्ध होगा, और सबसे जरूरी बात जब आप वर्कआउट करेंगे उससे अधिक पसीना निकलेगा और यदि आप पानी नहीं पिएंगे तो आपके शरीर में पानी की कमी होगी। जो आपको बॉडी बनाने में रुकावट बनेगी इसलिए आपको बॉडी बनाने के लिए पानी अधिक से अधिक पीना है।

5. जंक फूड और शुगर का सेवन कम करें

Body kaise Banaye
जल्दी बॉडी बनाने के टिप्स

 

बॉडी बनाने के लिए यह ध्यान रखना आवश्यक है की जंक फूड और अधिक शुगर का सेवन से शरीर में फैट बढाता है। यह मसल्स की ग्रोथ को रोक देते है या धीमा कर देते है। जिसका विपरीत प्रभाव शरीर पर देखने को मिलता है। इस लिए जितना हो सके घर का बना पौष्टिक खाना खाएं। इससे आपकी शारीरिक ऊर्जा बनी रहती है और मसल्स को उचित भरण-पोषण भी मिलता रहता है।

6. तनाव मुक्त रहें 

मानसिक तनाव का प्रभाव शारीरिक प्रगति को धीमा देता है। इसलिए एक अच्छी बॉडी को बनाने के लिए हमेशा कोशिश करें कि किसी भी प्रकार का तनाव अपने ऊपर हावी ना होने हों और हम मानसिक रूप से शांत रहें। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन भी कर सकते हैं। जिससे आपके मन की एकाग्रता बढ़ेगी और शांति के साथ-साथ शरीर भी रिलैक्स हो जाएगा।

अंत में,

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में जल्दी बॉडी बनाने की जानकारी देने की कोशिश की है। आशा करती हूँ कि आप को ये आर्टिकल पसंद आए, अगर ये आर्टिकल आपको अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों एवं अपने सोशल मीडिया में शेयर जरुर करें।

Thank you !

 

 

Leave a Comment