Sunburn (सनबर्न) kya hai? : जानें इसके कारण, लक्षण और 5 बेहतरीन घरेलू उपचार

Spread the love

हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग त्वचा है, जो सूर्य के किरणों से सीधा संपर्क में आता है और प्रभावित भी होता है | ऐसे में गर्मियों में जब तेज धूप और गर्म हवाओं से हमारी त्वचा झुलसने लगती है जिससे Sunburn की समस्या उत्पन्न होती है | सनबर्न की समस्या गर्मियों में ही होती है ऐसा नही है | सर्दीयों के मौसम में भी जब हम ठण्ड से राहत पाने के लिए के लिए बहुत देर तक धूप में बैठते है, तो उससे भी सनबर्न की समस्या उत्पन्न हो जाती है | इसमें हमारी त्वचा का रंग काला हो जाता है और जगह-जगह दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं, जिनमें जलन और खुजली भी महसूस होती है | सनबर्न से पूरी त्वचा ख़राब हो जाती है जो हमारी सुन्दरता को भी प्रभावित करती है | हालाँकि आज के समय में मार्केट में बहुत से ऐसे क्रीम और प्रोडक्ट्स मिल जाते है जो कि Sunburn से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद करते है | लेकिन नेचुरल एवं घरेलू उपचार करके भी इस समस्या से राहत पा सकते है |

यदि त्वचा के डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स कि माने तो Sunburn की समस्या मुख्य रूप से सूर्य की तेज किरणों से सीधे संपर्क में आने से होती है और अगर त्वचा कि देखभाल अच्छे से नही कि जाए, मॉइस्चर की कमी हो, त्वचा हाइड्रेट ना हो तो ये सारे भी मुख्य कारणों में से एक है, जो Sunburn के लिए जिम्मेदार हैं | ऐसे में हम इसी समस्या, इसके लक्षण और इससे जुड़े कारणों तथा घरेलू उपाय से इन्हें ठीक करने के तरीकों के बारे में बात करेंगें |

sunburn-image

सनबर्न क्या है? Sunburn kya hai in hindi

तेज धूप के कारण हमारे शरीर की बाहरी त्वचा का झुलस जाना Sunburn कहलाता है | इसके कारण त्वचा का रंग लाल हो जाता है | कई बार त्वचा में जलन और खुजली जैसी समस्या भी होने लगती है |

सनबर्न के लक्षण | Sunburn ke lakshan in hindi

आमतौर पर सनबर्न के लक्षण 12-14 घंटों के बाद ही दिखने लगता है | इसके मुख्य लक्षण निम्नलिखित है |

  • त्वचा की रंगत ख़राब होना |
  • त्वचा में जलन होना |
  • त्वचा का लाल या काला हो जाना |
  • त्वचा में झुरियां पड़ना |
  • त्वचा पर लाल एवं काले चकत्ते होना |
  • सूजन होना |
  • दाद-खाज खुजली होना |
  • लू लगना |
  • हार्ट बीट का असामान्य होना |
  • डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) |

सनबर्न के कारण | Sunburn ke karan in hindi

सनबर्न के मुख्य कारण है लम्बे समय तक सूर्य की तेज किरणों के सीधे संपर्क में आना | शरीर में पानी की कमी, त्वचा की देखभाल ठीक से नही होना, त्वचा का ड्राई होना भी सनबर्न का कारण है | फेशियल-ब्लीच, स्किन पॉलिशिंग जैसे रूटीन के बाद स्किन अत्यधिक सेंसेटिव (संवेदनशील) हो जाती है और ऐसे में तेज धूप के सीधे संपर्क में आने से सनबर्न की समस्या अधिक होती है | गर्मियों में ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर डिहाइड्रेड हो जाता है | ऐसे में पानी का उपयोग कम किया जाए तो भी सनबर्न और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है |

इसे भी पढ़े : हीट स्ट्रोक यानि लू क्या है? गर्मी में क्यों बढ़ जाता है हीट स्ट्रोक का खतरा?

“नोट – गर्मियों में दोपहर के समय में सनबर्न  का खतरा ज्यादा होता है |”

वैसे तो सनबर्न से बचने के लिए बहुत से क्रीम और प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध है, लेकिन घर पर कुछ घरेलू उपायों का प्रयोग किया जाए तो सनबर्न जैसे समस्या से बचने के साथ-साथ इसे नेचुरल तरीकों से ठीक भी किया जा सकता है |

इसे भी पढ़े: पिंपल्स/मुहांसे के कारण, लक्षण, परहेज और घरेलू उपाय Pimples/Acne symptoms and remedies in Hindi

सनबर्न के घरेलू उपाय | Sunburn ke gharelu upay in hindi

1. एलोवेरा और चन्दन का पैक ;-

sunburn-treatment-alovera-chandan-powder

सनबर्न के लिए एलोवेरा जेल बहुत ही फायदेमंद होता है | अगर आपके पास इसका पौधा उपलब्ध हो तो सीधे-सीधे इसे apply करें या फिर बाजार में उपलब्ध एलोवेरा जेल का भी प्रयोग कर सकते है | एलोवेरा में एंटी ऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते है | साथ ही विटामिन E भी पाया जाता है, जो कि त्वचा से संबंधित किसी भी परेशानी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है | ऐसे में अगर एलोवेरा में चन्दन को मिला दिया जाए तो यह और भी लाभदायक साबित होता है | चन्दन अपनी शीतलता के लिए ही जाना जाता है | कैसी भी सनबर्न की समस्या हो चन्दन का लेप बहुत ही जल्दी उसे हील कर देता है | एलोवेरा जेल में चन्दन पाउडर या चन्दन का लेप मिक्स कर लें और अपनी त्वचा पर पूरे दिन में 2-3 बार apply करें | इसके फायदे आपको जल्द ही नजर आएंगे |

2. टी बैग और आईस पैक :-

चाय को उबालकर ठंडा कर लें और उसके पानी में ठंडा-ठंडा बर्फ का टुकड़ा डाले | इससे अपने चेहरे की सिकाई हल्के हाथों से करें | आप चाहें तो चायपत्ती को पानी के साथ उबाल लें  और उसे छानकर पानी को ठंडा कर  लें | फिर उस पानी को आईस क्रीम बॉक्स में डाल कर फ्रीज में ठंढा कर लें | इस क्यूब को आप किसी रुमाल या तौलिये की मदद से त्वचा पर apply करें | क्योंकि बर्फ को त्वचा पर सीधे-सीधे apply नही करना चाहिए | यह पैक आपको सनबर्न से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा |

3. दही और ओटमील :-

curd-oatmeals-sunburn-treatment

दही में कुछ कूलिंग एलिमेंट पाए जाते है, जिनका PH Level high होता है,  जिस कारण इसे गर्मी में प्रतिदिन सेवन की भी सलाह दी जाती है | ऐसे में ये गर्मी और जलन से राहत दिलाने में मददगार साबित होता है | दही के साथ ओट्स या ओटमील का पाउडर मिक्स कर लें और इसे अपनी त्वचा पर लगाएँ | ये सनबर्न से झुलसी और ख़राब त्वचा को हील करेगा |

4. नारियल तेल का इस्तेमाल :-

सनबर्न से झुलसी और बिगड़ी त्वचा के लिए नारियल का तेल बहुत ही लाभदायक साबित होता है | नारियल के तेल में कुछ ऐसी properties पायी जाती है, जो त्वचा के लिए वरदान के रूप में काम करती है | किसी भी तरह के स्किन टाइप के लोग नारियल तेल का यूज कर सकते है | सनबर्न के लिए तो यह फलदायक हैं ही साथ ही साथ स्किन के किसी भी इन्फेक्शन में यह लाभकारी साबित होती है |

5. गुलाब जल और खीरे का पेस्ट :-

खीरे को कद्दूकस कर लें | अपने चेहरे पर इस मिश्रण को लगा लें और सूखने तक इसे छोड़ दें | सूख जाने के बाद ठंडे और ताजे पानी से इसे धो लें | सनबर्न की समस्या में इससे बहुत फायदे मिलते है | कोशिश करें की रात में इस मिश्रण का उपयोग किया जाए, जिससे सूखने के बाद भी सूर्य की रोशनी से कुछ देर तक बचा जा सकें |

यदि सनबर्न की समस्या हो तो किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए | Sunburn me kin-kin baton ka dhyan rakhna chahiye in hindi
  • ढीले-ढाले और सूती कपडे पहना चाहिए |
  • पानी और पानी से भरपूर फलों, सब्जियों एवं तरल पदार्थों (जूस, नारियल पानी, शिकंजी, निम्बू पानी) का सेवन करना चाहिए जिससे बॉडी हाईड्रेट रहे |
  • संस्क्रीम का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए | संस्क्रीम का प्रयोग दिन भर में 3-4 बार जरुर करना चाहिए | संस्क्रीम का चुनाव अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए |

sunburn-lotion-sunburn-treatment

यदि सनबर्न की समस्या हो तो क्या नही करें | Sunburn me kyaa nhi kren in hindi
  • सनबर्न की समस्या में साबुन का इस्तेमाल भूल कर भी नही करना चाहिए |
  • स्क्रब का इस्तेमाल नही करें |
  • यदि आपको सनबर्न की समस्या है, तो फेशियल या फेस से जुडी प्रक्रिया जैसे ब्लीच, फेश क्लीनिंग, क्रीम, फेशवाश का प्रयोग बिल्कुल ना करें |

दोस्तों, अगर आपको मेरी ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज़ अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें | धन्यवाद

डिस्क्लेमर : इस लेख की सामग्री  सामान्य जानकारी पर आधारित है। “अच्छी and healthy जानकारी” इस तथ्यों की प्रमाणिकता की गारंटी नही देता है। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह जरूर लें

4 thoughts on “Sunburn (सनबर्न) kya hai? : जानें इसके कारण, लक्षण और 5 बेहतरीन घरेलू उपचार”

Leave a Comment