Types of Jeans for Women : महिलाओं में जींस का ट्रेंड समय के साथ-साथ समाज में महिलाओं के अधिकार, आत्मविश्वास और स्टाइल को भी दर्शाता है। यह पहनने में आरामदायक और फैशन के बदलते दौर के साथ महिलाओं में बदलाव को भी प्रेरित करता है। आज के बदलते समय में जहाँ महिलाओं में फैशन का सेंस और ट्रेंड बदल रहा है। वहीं महिलाओं का बाहर काम करना भी एक कारण है। बाहर जाकर काम करने वाली महिलाओं को आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों की डिमांड ने जींस का ट्रेंड बढा दिया है। जींस को आप कुर्ती के साथ-साथ टॉप्स के साथ भी वियर कर सकते है। जिससे ये सिंपल और स्टाइलिश सभी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अपने-अपने पसंद के अनुरूप इसमें अलग-अलग ऑप्शन भी उपलब्ध है। साथ ही ये टिकाऊ और बजट फ्रेंडली भी होते है।
तो आइये आज इसी टॉपिक पर चर्चा करते हैं कि महिलाओं में जींस का ट्रेंड क्यों बढ़ता जा रहा है। महिलाओं के लिए परफेक्ट जींस की कुछ अलग-अलग डिज़ाइने और इनके फायदे क्या है।
Contents-कंटेंट्स
- 1 महिलाओं में जींस का ट्रेंड Jeans trend in Women
- 2 7 Types of Jeans for Women (महिलाओं के लिए 7 प्रकार की जींस)
- 2.1 1. Regular Fit Jeans for Women (रेगुलर फीट जींस)
- 2.2 2. Bootcut Jeans for Women (बूटकट जींस)
- 2.3 3. Skinny Jeans for Women (स्किनी जींस)
- 2.4 4. Boyfreind Jeans for Women (बॉयफ्रेंड जीन्स)
- 2.5 5. Cargo Jeans for Women (कार्गो जींस)
- 2.6 6. Plazzo Jeans for Women (प्लाजो जींस)
- 2.7 7. Mom Jeans for Women (मॉम जींस)
- 2.8
महिलाओं में जींस का ट्रेंड Jeans trend in Women
महिलाओं में जींस का ट्रेंड आजकल तेजी से बढ़ रहा है, जिसके पीछे कई कारण हैं, जो फैशन, आराम और सामाजिक परिवर्तनों से संबंधित हैं। यह केवल एक फैशन का तत्व नहीं है, बल्कि यह कई सामाजिक, सांस्कृतिक और आरामदायक पहलुओं के कारण भी लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है।
1. Life Style changes (जीवनशैली में बदलाव)
आजकल महिलाओं में बदलती जीवनशैली, बाहर जाकर काम करना और बेहद Busy Life ने जींस के महत्त्व और ट्रेंड को उनके lifestyle में add कर दिया है। कुर्त्ती के साथ अगर आप जींस को कैरी करते है, तो ये दुपट्टे के साथ या जैकेट के साथ “इंडो वेस्टर्न “ लुक के साथ आरामदायक और फैशनेबल भी दिखता है।
2. Comfortable and Versatile (अलग-अलग टाइप्स और आरामदायक)
जींस हर महिला के शरीर के अनुसार, हर अवसर यानि पार्टी-फंग्शन, शादी-त्यौहार के लिए अनुरूप आसानी से मिल जाता है। आप इसे अपने हिसाब से यूज कर सकते हैं। अलग-अलग शारीरिक बनावट और अलग-अलग पसंद के अनुसार आप अपनी जींस का चुनाव कर सकते हैं, जिसे पहन कर आप आरामदायक महसूस कर सकते हैं।
3. Fashion and Style (फैशन एवं स्टाइल)
हरेक ड्रेस के जैसे ही जींस का डिजाइन और स्टाइल भी चेंज होता रहता है। जिससे इसका फैशन और स्टाइल हमेशा यूनिक बना रहता है। कार्गो जींस, बैलून जींस, प्लाजो जींस, हाई वेस्ट जींस, स्किन फीट जींस, बॉयफ्रेंड जींस, मॉम जींस, बूट कट जींस, रेगुलर फीट जींस जैसी तरह-तरह कि फैशनेबल और स्टाइलिश जींस के कारण भी महिलाओं में जींस का ट्रेंड बना हुआ है।
4. Identity of Modernism (आधुनिकता की पहचान)
मॉडर्निज्म के अनुसार बैठने-उठने, चलने फिरने में साड़ियाँ, सूट किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस से ज्यादा कम्फर्टेबल फील कराता है। आजकल की महिलाएँ कांफिडेंस से भरपूर है और अपनी इंडिपेंडेंसी को लेकर भी काफी एलर्ट रहती है। ऐसे में हर मॉडर्न सोच को अपनाना भी चाहती हैं, जिसमें जिस भी इसका ही एक रूप है।
5. Think of Equality with मेंस (पुरुषो से समानता की चाह)
आजकल कि मॉडर्न महिलाएँ सरे कामों में अपना हाथ बटाती है और साथ ही हर काम में अव्वल भी आती हैं। ऐसे में उनके अंदर पुरुषों से समानता की चाहत भी होती है। जिसमें से काम के अलावा पहनावा भी महत्त्व रखता है। अपने आप को पुरुषों के साथ बराबर का दर्जा दिलाने में भी ये पहनावा मदद करता है। ये भी एक कारण है आधुनिक समाज में महिलाओं में जींस का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है।
इसे भी पढ़े : साड़ी के लिए 9 आसान हेयरस्टाइल 9 Easy and Beautiful hairstyle for Saree
7 Types of Jeans for Women (महिलाओं के लिए 7 प्रकार की जींस)
आज हम आपको 7 types of जीन्स के बारें में बताएंगे जो महिलाओं को आराम और सूकून देती है।
1. Regular Fit Jeans for Women (रेगुलर फीट जींस)

रेगुलर फीट जींस एक तरह से “एवरग्रीन” जींस कि श्रेणी में आता है। इसे आप किसी भी मौसम में और किसी भी ड्रेस के साथ पेयरअप कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे कुर्त्ती और चुन्नी या क्रॉप टॉप या फॉर्मल शर्टस किसी के साथ भी यूज कर सकते हैं। यह जींस कभी भी आउटडेटेड नही होता है, क्योंकि ये सभी उम्र और सभी प्रकार के बॉडी शेप के लिए फीट होता है। साथ ही ये सूकून और आरामदायक भी होता है।
2. Bootcut Jeans for Women (बूटकट जींस)

यह जींस बेल बॉटम के डिज़ाइन से मिलती-जुलती डिज़ाइन में होती है। यह पहनने में काफी कम्फर्टेबल होती है। यह जींस आमतौर पर ज्यादा लंबी होती है और इसे हाई हील के सैंडल या बूट के साथ पहना जाता है। इसका डिज़ाइन ऊपर से फीट और घुटनों से नीचे तक फ्लेमरी होता है। चाहे आप कैजुअल लुक अपना रहे हों या किसी खास अवसर के लिए तैयार हो रहे हों, बूटकट जींस किसी भी आउटफिट में आरामदायक होता हैं।
3. Skinny Jeans for Women (स्किनी जींस)

नाम के अनुरूप ही यह जींस स्किनफिट होती है। यह जींस उनके लिए कम्फर्टेबल है, जिनकी बॉडी शेप में होती है। वरना थोड़े प्लस साइज लोगों के लिए यह अनकम्फर्टेबल भी हो सकता है। फिर भी टीनेजर गर्ल्स और कॉलेज गर्ल्स जैसे मॉडर्न लोगों में ये जींस काफी पसंद किया जाता है।
4. Boyfreind Jeans for Women (बॉयफ्रेंड जीन्स)

बॉयफ्रेंड जींस फैशनेबल और मॉडर्न महिलाओं में ज्यादा फेमस है। इसे पहनने के बाद आपका लुक फैशनेबल और शरीर को आरामदायक महसूस होता है। बॉयफ्रेंड जींस पुरुषों के जींस की तरह, लेकिन महिलाओं के बॉडी शेप के अनुसार होता है। इसे कैजुअल वियर के अनुसार क्रॉप टॉप और टी-शर्ट्स के साथ पेयरअप कर सकते है।
5. Cargo Jeans for Women (कार्गो जींस)

यह जींस मिलिट्री पेंट के डिज़ाइन से प्रेरित है, जिसमे कई सरे पॉकेट्स होते हैं। यह जींस कम्फर्टेबल और स्टाइल से भरपूर होता है। इसमें लगे सारे पॉकेट्स दिखाने के लिए नही होते, बल्कि बहुत ही यूजफूल होते है। यह पूरी तरह से कैजुअल लुक देता है। इसके साथ क्रॉप टॉप या कुर्ती भी वियर कर सकते हैं। इसके साथ हरेक तरह के टॉप को पेयरअप कर सकते हैं।
6. Plazzo Jeans for Women (प्लाजो जींस)

प्लाजो जींस ऊपर से फीट और घुटनों से नीचे तक आते-आते लूज या फ्लेरी हो जाता है। यह जींस पहनने में आराम और सूकून तो देता ही है, साथ ही इसका लुक रेट्रो और क्लासी लगता है। यह जींस पहनने के बाद स्लिम और हाई लुक देता है। इसे शॉर्ट्स, टॉप या क्रॉप टॉप के साथ पहन सकते हैं। इसे हाई हील के सैंडल या बूट के साथ पहना ज्यादा अच्छा लगता है।
7. Mom Jeans for Women (मॉम जींस)

नाम के अनुरूप ही यह जींस न्यू मॉम्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। न्यू मॉम्स के टमी और बॉडी में फैट आ जाता है, ऐसे में उन्हें ऐसी जींस कि जरुरत होती है, जो बॉडी को कम्फर्टेबल फील कराने के साथ-साथ मॉडर्न लुक्स भी दें। ऐसे में मॉम जींस का चुनाव एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसका डिज़ाइन टोटल बैगी फीट होता है, जिससे बढ़ा हुआ पेट और टमी दिखाई नही देता है। इसका ओवरऑल लुक बॉयफ्रेंड जींस की तरह ही लगता हैं। इसे आप टी शर्ट, शॉर्ट्स और कुर्ती के साथ भी पेयरअप कर सकते है।
ऊपर बताए गये जींस में से आप अपनी शैली, आराम और फैशन की प्राथमिकताओं के अनुसार अपनी पसंदीदा जींस चुन सकती हैं।
धन्यवाद ।
हेलो दोस्तों, मै नवेदिता कुमारी “अच्छी and healthy जानकारी” की author हूँ | मेरे इस ब्लॉग पर आपको heath, beauty, lifestyle, Devotional (धार्मिकता से जुड़े), curiosity से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी, जिसे आमतौर पर आप google में ढूढ़ते है |