Body Kaise Banaye (बॉडी कैसे बनाएं) ? जानिए बॉडी बनाने के आसान तरीके

Spread the love

Body Kaise Banaye (बॉडी कैसे बनाएं) यह आज के हर युवा का सबसे पसंदीदा शौक बन गया है | एक अच्छी बॉडी व्यक्ति के पर्सनालिटी को प्रभावित करता है, फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। अच्छे बॉडी वाले इंसान सभी को अपनी तरफ आकर्षित करते है। कई बार ऐसा देखा गया है कि जिनकी बॉडी अच्छी नही होती है, उनमें आत्मविश्वास की कमी रहती है। ऐसे लोग कभी-कभी हीन भावना के शिकार भी हो जाते है।

दोस्तों, अच्छी बॉडी कैसे बनाएं (Achhi Body kaise Banaye) के इस लेख में मैं आपको बॉडी बनाने के आसान तरीकों को बताने जा रही हूँ , जिनकी मदद से आप कुछ ही महीनों में एक अच्छी बॉडी बना सकते हैं।

बॉडी कैसे बनाएं | Body kaise Banaye in hindi

आज के समय में हर युवा और युवती की चाहत होती है सुन्दर और फिट दिखना। इसके साथ ही युवाओं के मन में ये भाव उत्पन हो जाता है कि उसका शरीर दूसरों से अच्छा, सुन्दर, फिट और आकर्षक दिखे। इसके लिए कई लोग घंटो तक जिम में पसीना बहाते है, तो कई लोग मार्केट में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते है। लेकिन बॉडी बनाना इतना भी आसान नही है। इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली में सुधार एवं खान-पान को संतुलित रखना होगा। आइये जानते है कि वे कौन से आसान तरीके है, जिसको फॉलो करके एक अच्छी बॉडी बनायीं जा सकती है।

बॉडी बनाने के आसान तरीके । Body Banane ke tarike in hindi

Body Banane ke tarike

यदि आप भी अपनी बॉडी को अच्छा बनाना चाहते है, तो आज हम आपको बॉडी बनाने के आसान तरीके क्या है, इसके बारे में बताने जा रही हूँ।

1.  मॉर्निंग वॉक और रनिंग । Morning walk and Running 

बॉडी बनाने का पहला तरीका मॉर्निंग वॉक और रनिंग हैं। आप मॉर्निंग वॉक और रनिंग अपने घर के पास वाले पार्क में कर सकते हैं। ऐसा करके आप अपने आप को एक्टिव रख सकते है और इससे आपकी मसल्स भी स्ट्रांग हो सकती हैं। हेल्दी, फिट और स्वस्थ रहने के लिए सुबह मॉर्निंग वॉक और रनिंग जरुर लगाएं।

2. एक्सरसाइज करें । Do Exercise

आज के समय में हर कोई विशेष कर युवा वर्ग, सभी एक अच्छी बॉडी बनाना चाहते है। जिसके लिए कई लोग घंटो तक एक्सरसाइज करते है, परन्तु उन्हें अपेक्षाकृत परिणाम नही मिल पाता है। जिसका मुख्य कारण सही एक्सरसाइज कि जानकारी नही होना होता है। ऐसे में मैं आपको कुछ एक्सरसाइज बताने जा रही हूँ जिसको करने से आप अपने बॉडी को अच्छे से अच्छा बना सकते है।

इसे भी पढ़े : Fitness Tips: 2023 में फिट रहने के 8 बेहतरीन टिप्स इन हिंदी

पुश-अप (Push-up) :-

body-kaise-banaye

बॉडी बनाने के लिए पुश-अप एक कॉमन और पॉपुलर एक्सरसाइज है। सभी लोग बॉडी बनाने के लिए शुरुआत इसी से करते है | पुश-अप करने से अपर बॉडी जैसे छाती, कंधे, और बाजू कि मसल्स मजबूत होती है। साथ ही छाती और कंधे भी चौड़े होते है।

क्रंच (Crunches) :-

Body Kaise Banaye (बॉडी कैसे बनाएं) ? जानिए बॉडी बनाने के आसान तरीके

क्रंच एक्सरसाइज पेट को कम करने और सिक्स पेक एब्स के लिए बहुत ही उपयोगी होता हैं। इससे पेट की मसल्स मजबूत होती है और शरीर लचीला बनता है।

लेग ड्राप (Leg Drop) :-

लेग ड्राप (Leg Drop)

बॉडी बनाने के लिए यह काफी अच्छी और फायदेमंद एक्सरसाइज है, जिससे एब्स को टोन करने में मदद मिलती है और साथ ही साथ बॉडी की कोर स्ट्रेंथ भी बढती है।

प्लैंक (Plank) :-

प्लैंक (Plank)

प्लैंक एक साथ आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज कराता है। यह शरीर को हल्का और लचीला महसूस कराता है, साथ ही बॉडी को एक शेप में रखता है। इस एक्सरसाइज से कोर मसल्स भी मजबूत होते है।

साइकिलिंग (Cycling) :-

साइकिलिंग (Cycling)

साइकिलिंग एक अच्छी बॉडी बनाने का बेहतरीन उपाय है। इससे शरीर के अनावश्यक फैट कम हो जाते है, जिससे शरीर को मजबूती मिलती है। हर रोज सुबह एक्सरसाइज के साथ साथ 2-3 किलोमीटर तक साइकिलिंग करनी चाहिए, इससे आपकी जाँघे मजबूत बन जाएगी और बॉडी शेप में आ जाएगी।   

3. तनाव मुक्त रहें (Tension Free)

तनाव के कारण बॉडी में कॉर्टिसोल हार्मोन का सेक्रेसन बढ़ जाता है, जो शरीर के वसा जोड़ने और मांसपेशियों के ऊतकों को नुकसान पहुचने का कार्य करता है। यही कारण है की एक तनावग्रस्त इंसान चाहे कितना भी मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज कर ले उसका बॉडी अच्छा नही बन पाता है। इसलिए अच्छी बॉडी बनाने के लिए इंसान को तनावमुक्त रहना बहुत ही जरुरी है।

4. संतुलित डायट (Balance Diet)

बॉडी बनाने के लिए मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज जितना जरुरी होता है, उतनी ही बॉडी बनाने के लिए संतुलित डाइट का सेवन करना है। अच्छी बॉडी बनाने के लिए मसल्स का मजबूत होना सबसे जरुरी होता है, जिसके लिए आपको ऐसे डाइट को फॉलो करना होगा, जिसमें हेल्दी प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और उच्च फाइबर शामिल हो।

प्रोटीन युक्त भोजन ;– प्रोटीन एक अहम पोषकतत्व है, जिसके बिना मसल्स की ग्रोथ संभव ही नही है। ऐसे में जरुरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसी आहार तत्व को शामिल करें जिनमें प्रोटीन अधिक मात्रा में हो। इसलिए आप अपने डाइट में राजमा, दूध, पनीर, मटर, ड्राइ फ्रूट, बटर, मछली, चिकन, दाल, आदि को शामिल करें।

कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन :– कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर में एनर्जी का में सोर्स होता है। फिजिकल और मेंटल एक्टिंवनेस के लिए कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा जरूरी है, इसलिए कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार को अपने डाइट में शामिल करना बहुत जरुरी होता है। इसलिए आप अपने डाइट में ब्राउन राइस, गेहूं, आलू ,ओट्स, मसूर की दाल, केला आदि को शामिल करें।

वसा (Fat) युक्त भोजन :- बॉडी बनाने के लिए डाइट में वसा को भी महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि वसा एनाबोलिक हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए आप अपने डाइट में  बादाम, काजू, मूंगफली, क्रीम आदि को शामिल करें।

5. पर्याप्त नींद ले :- 

बॉडी बनाने के लिए नींद बहुत ज़रूरी है,  इसलिए जरुरी है कि आप समय पे सोए। अगर आपको सोने पर नींद नहीं आती हैं तो सोने से पहले पानी पिए। रात को सोने से पहले पानी पीने से आपका तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।

बॉडी बनाने के लिए करें परहेज

फास्ट फूड/जंक फ़ूड का सेवन न करें :- एक अध्यन के अनुसार पिज़्जा, बर्गर, सैंडविच, मोमोस, चाऊमीन जैसे फास्ट फूड/जंक फ़ूड ऐसे प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ होते है, जिसमें पोषक तत्व न के बराबर होते हैं। ज्यादातर इनमें नमक, चीनी और वसा की मात्रा अधिक होती है, जो बॉडी को सिर्फ मोटा बनाने का कार्य करते है। इसलिए  बॉडी बनाने किए लिए ऐसे फ़ूडस के सेवन से बचना चाहिए।

ध्रूमपान एवं शराब का सेवन ना करें :- एक अच्छी बॉडी बनाने के लिए सबसे पहले आपको ध्रूमपान और शराब से दूरी बनानी होगी यानि इसका सेवन बिल्कुल भी नही करना होगा। इसके सेवन से शरीर का पाचनतंत्र कमजोर हो जाता है। शरीर की मानसिक स्थिति भी सही नही रहती है। जिससे आप लक्ष्य, अच्छी बॉडी बनाना, पूरा नही हो सकता।

अंत में,

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में Body Kaise Banaye की जानकारी देने की कोशिश की है। आशा करती हूँ कि आप को ये आर्टिकल पसंद आए , अगर ये आर्टिकल आपको अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों एवं अपने सोशल मीडिया में शेयर जरुर करें।

Thank you

 

9 thoughts on “Body Kaise Banaye (बॉडी कैसे बनाएं) ? जानिए बॉडी बनाने के आसान तरीके”

  1. Isko mai jarur follow krunga ma’am bahot jaldi🙏 mujhe mere body bilkul bhi pasand nahi hai😣 mai aapke kahe sabhi baato ko follow krunga ☺️

    Reply
  2. Namaste Maim..
    Mujhe aapki di gyi jankari bahut Achchhi lagi.. Thank you..
    Kya aap thoda samay nikal ke mujhe din bhar ka diet plan weight incease karne ka bata sakti hai..
    Meri Age 29 h aur height 6 feet aur weight 65 hai

    Reply

Leave a Comment