Monsoon Care Tips: मानसून में रहना है फिट और हेल्दी, तो फॉलो करें ये 10 टिप्स

Spread the love

Monsoon Care Tips: मानसून यानि बारिस का मौसम, जहाँ बरसात के साथ हरियाली और कुदरत की खूबसूरती तो देखने को मिलती ही है | लेकिन इसके साथ ही सेहत से जुडी कई समस्याएं, बीमारियां और संक्रमण (Infection) का खतरा भी बहुत ज्यादा होता है | ऐसे में मानसून के मौसम में फिट और हेल्दी रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान और अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव की अति आवश्यकता होती है |

मानसून के मौसम में कभी जोरो की बरसात तो कभी गर्मी के कारण उमस जैसे मौसम के बदलाव के काराण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है | इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, सर्दी, जुकाम, पेट दर्द, स्किन इन्फेक्शन, फंगल इन्फेक्शन, जैसे बीमारियाँ होने लगती है | ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है | 

मानसून के मौसम में बाहर का खाना, स्ट्रीट फ़ूड, जूस जैसी चीजों से दूर रहना बहुत जरुरी होता है | बाहर का खाना, बासी और हाईजीन से दूर होने के कारण अनेकों तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है | तो, आज हम इसी टॉपिक पर चर्चा करते है और अपने आप को फिट और हेल्दी बनाने की कोशिश करते है |

मानसून में फिट और हेल्दी रहने के टिप्स | Monsoon Care Tips for Fit and Healthy

बरसात के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, हर जगह पानी भरने लगता है, जिससे कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है | इन बीमारियों से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।

1. स्किन इन्फेक्शन से बचने के लिए गुनगुने पानी का करें प्रयोग :-

बरसात के मौसम में तरह-तरह के स्किन इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है, ऐसे में नहाने के लिए गरम पानी और किसी मेडिकेटेड साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए | इससे इन्फेक्शन के चांसेस कम होते है | अगर आप सर से लेकर बरसात में भींग जाते है तो, बालों को अवश्य धोएं वरना बालों में भी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है |

2. हाइड्रेशन का रखे ध्यान :-

बरसात के मौसम में पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए | मौसम में नमी के कारण प्यास ज्यादा नही लगती है, ऐसे में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है | इससे बचने के लिए पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए,जिससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ पेशाब के द्वारा बाहर निकल जाए है और पेट में इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है |

3. बाहर का खाना खाने से करें परहेज :-

बरसात में गंदगी के कारण बैक्टीरिया का फैलाव ज्यादा होता है | ऐसे में बाहर का खाना कई तरह की बीमारियों को बुलावा देना साबित हो सकता है | चूकी बाहर के खाने में हाइजीन यानि साफ-सफाई का ध्यान नही रखा जाता है और साथ ही बासी होने का खतरा भी होता है | ऐसे में बाहर का खाना खाने से परहेज करना जरुरी होता है |

4. भरपूर नींद का सेवन है जरुरी :- 

बरसात के मौसम में फिट और हेल्दी रहने के लिए भरपूर नींद का सेवन भी अति आवश्यक होता है, जिससे कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियों को दूर किया जा सकता है |

5. प्रतिदिन करें व्यायाम :-

मानसून में फिट और हेल्दी रहने के लिए व्यायाम करना भी अति आवश्यक होता है | योगासना, वाकिंग, जॉगिंग, बैडमिन्टन जैसे चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके फिट रहा जा सकता है |

इसे भी पढ़े :-  Body Kaise Banaye (बॉडी कैसे बनाएं) ? जानिए बॉडी बनाने के आसान तरीके

6. आहार का रखे ध्यान :-

मानसून में दही, सेव, संतरा और मौसमी सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करना अति आवश्यक होता है | गरम खाना, गरम पेय पदार्थ जैसे-चाय, कॉफी का सेवन करना जरुरी होता है |

7. कपड़ों का रखें ध्यान :- 

मानसून के मौसम में थोड़े गरम कपडे पहने चाहिए | साथ ही सूखे और आयरन किए हुए कपडे पहनने चाहिए, जिससे बैक्टीरिया का खतरा कम हो जाता है |

8. बीमारियों से बचने के लिए प्रजनन स्थल नष्ट करे :-

मानसून के समय में मच्छरों की प्रजनन क्षमता एक महत्वपूर्ण फैक्टर है, जिससे बीमारियां बढ़ने का खतरा होता है | ऐसे में यह ध्यान रखना अति आवश्यक होता है कि घर के आस पास खुला पानी ना हो, साथ ही साथ नालियों के ऊपर ढक्कन जरुर हो और रुका हुआ पानी जमा ना हो | इन गंदे पानी में मलेरिया के मच्छर पाए जाते है, जो मानसून में बीमार करने की एक बड़ी वजह है |

9. खट्टी और कच्ची को खाने से करे परहेज :-

बरसात के मौसम में मेटाबोलिज्म स्लो मोशन में काम करता है, ऐसे में कच्चा खाना देरीसे पचता है और पेट में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है | ठीक वैसे ही खट्टी चीजों के सेवन से गला ख़राब होना या गले में इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है |

10. नीम की पत्तियों का करें इस्तेमाल :-

मानसून के मौसम में बारिस के पानी से भिगने के कारण स्किन इन्फेक्शन, रेशेज, फोड़े और फूंसी के साथ-साथ त्वचा में खुजली जैसी समस्या भी हो जाती है | ऐसे में नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने से स्किन इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है | साथ ही नीम की पत्तियों को सुखाकर और जलाकर धुआं किया जाए तो, इसमें मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण मच्छरों का प्रकोप कम हो जाएगा और हमारा घर भीनी-भीनी खूशबू से महक उठेगा |

अंत में,

दोस्तों उपरोक्त टिप्स को अपनाकर आप अपना और अपने प्रिय जनों को मानसून में फिट और हेल्दी रख सकते है |

डिस्क्लेमर : इस लेख की सामग्री  सामान्य जानकारी पर आधारित है। “अच्छी and healthy जानकारी” इस तथ्यों की प्रमाणिकता की गारंटी नही देता है। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

 

Leave a Comment