
आमतौर पर लोगो को ऐसा लगता है कि Fitness (फिटनेस) का मतलब “व्यायाम” या “व्यायाम” से जुड़ी बातें, लेकिन ऐसा नही है | Fitness (फिटनेस) का मतलब होता है शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फिट और हेल्दी रहना | आज हम इसी टॉपिक पर बात करें कि फिटनेस क्या है? इसकी हिंदी मीनिंग क्या होती है? अच्छे एवं हेल्दी स्वास्थ के लिए इसे कैसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए |
Contents-कंटेंट्स
- 1 फिटनेस क्या है – Fitness in hindi
- 1.1 अपनी डेली रूटीन में शामिल करें ये 8 Fitness tips (फिटनेस टिप्स)
- 1.1.1 1. जागने और सोने का टाइम करें सुनिश्चित :-
- 1.1.2 2. सुबह-सुबह भरपूर मात्रा में जरुरी है पानी का सेवन :-
- 1.1.3 3. मॉर्निंग ब्रेकफास्ट है जरुरी :-
- 1.1.4 4. डेली रूटीन में फलों का सेवन है जरुरी :-
- 1.1.5 5. लिफ्ट की बजाएं सीढियों का करें इस्तेमाल :-
- 1.1.6 6. डेली रूटीन में प्रोटीन, विटामिन जैसी चीजों का सेवन है जरुरी :-
- 1.1.7 7. वजन को रखे मेंटेन :-
- 1.1.8 8. अच्छी सेहत के लिए डाइट भी हो हेल्दी :-
- 1.1 अपनी डेली रूटीन में शामिल करें ये 8 Fitness tips (फिटनेस टिप्स)
फिटनेस क्या है – Fitness in hindi
अपने शरीर को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से ठीक रखना ही सही Fitness है | उम्र चाहे कोई भी हो लेकिन अगर आप मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह सही हो तो यही Fitness (फिटनेस) का असली मतलब है | लेकिन Fitness के लिए अपनी दिनचर्या को सही तरह से बैलेंस करना अति आवश्यक होता है | अगर हमारी प्रतिदिन कि दिनचर्या सही नही होगी तो अपने आप को फिट रखना मुश्किल ही नही नामुमकिन है | इसलिए अपने दिनचर्या में रूटीन कि आदत डालें और अपने आप को फिट रखें | फिटनेस को अपनाकर हम अपनी बॉडी कि इम्युनिटी को मजबूत तो करते ही है साथ ही साथ किसी भी आनेवाली या पुरानी बीमारी के लिए भी प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ा सकते है |
अपनी डेली रूटीन में शामिल करें ये 8 Fitness tips (फिटनेस टिप्स)
- जागने और सोने का टाइम करें सुनिश्चित |
- मॉर्निंग ब्रेकफास्ट है जरुरी |
- सुबह-सुबह भरपूर मात्रा में जरुरी है पानी का सेवन |
- डेली रूटीन में फलों का सेवन है जरुरी |
- लिफ्ट के बजाएं सीढियों का करें इस्तेमाल |
- डेली रूटीन में प्रोटीन, विटामिन जैसी चीजों का सेवन है जरुरी |
- वजन को मेंटेन रखें |
- अच्छी सेहत के लिए डाइट भी हो हेल्दी |
आइये अब इनके बारे में विस्तार से जानते है |
1. जागने और सोने का टाइम करें सुनिश्चित :-
फिटनेस को मेंटेन करने के लिए सुबह के समय जागना और रात को सही टाइम यानि समय से सोना बहुत जरुरी होता है | अगर सुबह टाइम से जग जाएँ और योगा, मेडिटेशन, जॉगिंग या जिम कहीं भी अपने बॉडी को एक्टिवेट रखें तो यह हमारी दिन भर की दिनचर्या को एनर्जी से भरपूर रखता है | शारीरिक व्यायाम हमारे अन्दर के एनर्जी लेबल को बढाता है और पूरे दिन फ्रेश एवं तरोताजा रखता है | साथ ही अगर सोने का टाइम भी सुनिश्चित रखें तो यह बहुत ही सहायक होता है, हमारी Fitness को मेंटेन करने में | देर रात तक जागना और देर से सोने से नींद पूरी नही हो पाती है, जिससे अगले दिन सुबह जागना नही हो पाता है, परिणामस्वरूप अगले दिन की पूरी दिनचर्या प्रभावित हो जाती है, जो शारीरिक एवं मानसिक Fitness के लिहाज से गलत है |
2. सुबह-सुबह भरपूर मात्रा में जरुरी है पानी का सेवन :-
सुबह उठने के बाद हमारी बॉडी को पानी की बहुत जरुरत होती है | पानी के पर्याप्त सेवन से हमारा शरीर हाईड्रेट तो रहता ही है | साथ ही साथ पसीने और यूरिन से निकले हुए पानी को भी बैलेंस करनें के लिए पानी का भरपूर मात्रा में सेवन जरुरी है, जो शरीर के Fitness को मेंटेन करने में हमारी बहुत मदद करता है | डेली रूटीन में 4-5 लीटर पानी का सेवन हमारे स्वास्थ और Fitness के लिए अति आवश्यक है | सुबह-सुबह 2 ग्लास गरम पानी का सेवन शरीर को एक्टिव तो करता ही है, साथ ही साथ एनर्जी लेबल को भी हाई कर देता है |
3. मॉर्निंग ब्रेकफास्ट है जरुरी :-
पूरी रात सोने के बाद जब हम सुबह में उठते हैं, तो बॉडी का एनर्जी लेवल कम हो जाता है | ऐसे में बॉडी को फिर से एक्टिव और अपनी इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट/नाश्ता लेना हमारी Fitness को मेंटेन करने में हेल्प करता है |
इसे भी पढ़े – मोटापा कम करने के 10 घरेलू उपाय इन हिंदी
4. डेली रूटीन में फलों का सेवन है जरुरी :-
डेली के डाइट रूटीन में फलों का सेवन बहुत जरुरी है | आज के समय में शरीर को Fitness की सबसे ज्यादा जरुरत है, क्योंकि हर जगह प्रदूषण फैला हुआ है | ऐसे में फलों और हरी सब्जियों का सेवन बहुत लाभप्रद होता है | चूँकि फलों में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर में पाए जाने वाले फ्री रेडिकल्स बाहर निकल जाते है | साथ ही साथ इसमें हर तरह के विटामिन, फाइबर, मिनिरल इत्यादि पाए जाते हैं, जो हमारे Digestive System (पाचन तंत्र) को मजबूत बनाते है और बहुत सी बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं | ऐसे में फिटनेस के लिए फलों का सेवन अति आवश्यक है |
5. लिफ्ट की बजाएं सीढियों का करें इस्तेमाल :-
अपनी शरीर की Fitness को मेंटेन करने के लिए सीढियों का इस्तेमाल करें ना कि लिफ्ट या एक्सीलेटर का | सीढियों को चढ़ने से ये एक एक्सारसाइज़ के रूप में हमारी बॉडी को मेंटेन करता है और बढ़ते वजन को रोकने में सहायता करता है | सीढियां चढ़ने से कैलोरी बर्न होती है जिससे एक्स्ट्रा फैट को कम किया जा सकता है |
6. डेली रूटीन में प्रोटीन, विटामिन जैसी चीजों का सेवन है जरुरी :-
अपने डेली रूटीन में प्रोटीन, विटामिन जैसी चीजों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन शारीरिक Fitness को मेंटेन करने में हमारी बहुत मदद करता है | ये चीजें हमारे शरीर के न्यूट्रीशन को पूरा करते है और अगर इनकी कमी हो जाये तो हम शारीरिक कमजोरी के कारण एक्सारसाइज़ या व्यायाम करने के लिए फिट नही रह पाते हैं | ऐसे में फल, सोयाबीन, हरी सब्जियां, अंडे, दाल, चिकेन, मछली, दूध और दूध से बने डेयरी प्रोडक्ट, जूस, सूप, मूंगफली जैसी चीजों का सेवन अति आवश्यक है | ये सब करके हम अपने Fitness को मेंटेन रख सकते है |
7. वजन को रखे मेंटेन :-
हमारे शरीर का वजन जितना ज्यादा संतुलित होगा उतना ही हमारा स्वास्थ सही होगा | अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है, तो उसे फिट करने के लिए कुछ उपाय करें | एक टारगेट बनायें और उसके अनुसार एक रूटीन मेंटेन करें | जिससे आपका वजन कम हो जाए | वजन का मेंटेन होना हमारी Fitness को भी सही करता है |
8. अच्छी सेहत के लिए डाइट भी हो हेल्दी :-

अच्छी सेहत के लिए घर का बना भोजन करें | जिससे ये शुद्ध और स्वच्छ हो | साथ ही साथ तेल मसलों से रहित हो | खाना को पूरे दिन में 4 बार खाएं लेकिन छोटे-छोटे बाईट में खाएं | हरी सब्जियां, साबुत आनाज, गेहूं, चना, सोयाबीन, बाजरा और ज्वार का सेवन भरपूर मात्रा में करें | सरसों तेल, घी, Olive Oil, नारियल तेल जैसे शुद्ध तेलों का उपयोग करे ना कि रिफाइंड Oil या वनस्पति Oil जैसे डालडा इत्यादि | इन Oil की वजह से बहुत सी बीमारियाँ होती है | हरी साग-सब्जियों का सेवन अत्यधिक मात्रा में करें, जिससे हमारी Fitness (फिटनेस) मेंटेन हो सके |
दोस्तों अगर आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगे तो प्लीज इसे अपने दोस्तों में शेयर जरुर करें |
हेलो दोस्तों, मै नवेदिता कुमारी “अच्छी and healthy जानकारी” की author हूँ | मेरे इस ब्लॉग पर आपको heath, beauty, lifestyle, Devotional (धार्मिकता से जुड़े), curiosity से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी, जिसे आमतौर पर आप google में ढूढ़ते है |
Bahut hi upyogi jaankari hai. Thanks
Useful information
Thank you