शरीर की उचित लम्बाई (Height) व्यक्ति की सुन्दरता में चार चाँद लगा देती है। लेकिन लम्बाई एक ऐसी समस्या है, जो आज के समय में बहुत आम समस्या बन गयी है। जबकि अच्छी लम्बाई हर किसी को पसंद आती है। हर कोई चाहता है कि उसकी लम्बाई स्टैण्डर्ड हो, चाहे वह लड़का हो या लड़की। वावजूद इसके अधिकांश पुरुषों और महिलायों में कम लम्बाई की समस्या देखी जा रही है।
हम देखते है की हमारे बड़े-बुजुर्गों की लम्बाई (Height) स्टैण्डर्ड से भी ऊपर हुआ करती थी। इसका मूलभुत कारण ये था की वे लोग अधिक शारीरिक श्रम करते थे, पैदल चलते थे। लेकिन आजकल के जीवनशैली में श्रम की कमी हो गई है। लोग ज्यादा से ज्यादा मशीनों पे निर्भर हो गये है। पैदल चलना, सीढियाँ चढ़ने जैसे कामों को करने के बजाय लिफ्ट और वाहनों का प्रयोग करने लगे है।
इसके साथ ही आजकल का खाना-पीना पूरी तरह शुद्ध नही रह गया है। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण जैसे तरह-तरह के प्रदूषण से भी अनाज, फल या सब्जियां भी प्रदूषित हो गई है। इसी कारण से शारीरिक विकास के लिए जरुरी विटामिन और मिनरल जैसे पदार्थ भी पूरी तरह नही मिल पाते है। जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके लम्बाई के विकास पर पड़ता है। आज आप देखते है कि अधिकांश सरकारी नौकरियों ( विशेष कर रक्षा क्षेत्रों) में अच्छी लम्बाई होना अनिवार्य हो गया है। इसलिए कैरियर के दृष्टिकोण से भी अच्छी लम्बाई बहुत जरुरी हो गई है| तो आइये इस लेख के माध्यम से जानते है कि बिना किसी दवा या Supplements के लम्बाई (Height) कैसे बढाए नेचुरल तरीके से।
Tabel of Contents
लम्बाई (Height) कैसे बढ़ाएं – How to increase Height in Hindi
वैसे तो इंसान की लम्बाई उसके जेनेटिक या DNA , जो उसके माता-पिता से प्राप्त होती है, पर 75 % निर्भर करता है, शेष 25 % लम्बाई कुछ अन्य कारको जैसे- खान-पान, हार्मोन्स, पोषण, जीवनशैली इत्यादि पर निर्भर करता है। जिनके माता-पिता या दादा-दादी, नाना-नानी की लम्बाई कम हो तो बच्चों में और उनकी अगली पीढ़ी में ये समस्या दिखाई देती है। आजकल लोग अपनी “लम्बाई” को बढ़ाने के लिए दवाइयों का सेवन भी करने लगे है, लेकिन कोशिश ये करनी चाहिय कि दवाओं के बजाय “योगासन” और “नैचुरल तरीकों” का प्रयोग किया जाए।
इसे भी पढ़े : प्री-स्कूल: बच्चों के जीवन का बेहद अहम हिस्सा
ऐसी मान्यता है कि लम्बाई सिर्फ 18 साल तक बढती है, लेकिन कुछ विशेषज्ञों की मानें तो लम्बाई 20-22 साल तक बढ़ सकती है। हैंगिग (लटकने वाले), रनिंग (दौड़ने वाले), स्विमिंग, कबड्डी, फुटबॉल, बास्केटबाल, जैसे खेल लम्बाई बढ़ाने में सहायक होते है। साथ ही भुजंगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, सूर्यनमस्कार, पश्चिमोतासन जैसे योगासनों का प्रयोग करके भी हम अपनी लम्बाई को अच्छे से बढ़ा सकते है।
लम्बाई (Height) बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेचुरल तरीके : Height Increase ke natural trike in Hindi
तो दोस्तों आइये जानते है लम्बाई बढ़ाने के 7 नेचुरल तरीके जिससे अपना कर आप अपने सुन्दरता में चार चाँद लगा सकते है।
1. पौष्टिक खाद्य-पदार्थों का चुनाव :-
हमारे खान-पान में पाए जाने वाले प्रोटीन, विटामिन, जिंक, मिनरल, फास्फोरस, कैल्शियम जैसे तत्व हमारी लम्बाई को बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वसायुक्त, मैदे से बनी, अधिक तेल मसालेदार या ज्यादा मीठी चीजे लेने के बजाय फल-सब्जियों, दूध, अंकुरित अनाजों और सूखे मेवों का उपयोग ज्यादा करें। अगर आप मांसाहारी है तो अंडा, मछली और चिकेन संतुलित मात्रा में ले सकते हैं। इन सबका प्रयोग तेजी से लम्बाई बढ़ाने में सहायक होता है।
2. प्रोटीन की भरपूर मात्रा का सेवन है उपयोगी :–
मूंगफली, मांस, मछली, अंडा, दाल और सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से हमारे शरीर में प्रोटीन की मात्रा संतुलित रहती है, जो लम्बाई बढ़ाने के लिए बहुत ही उपयोगी है।
3. भरपूर मात्रा में पानी का सेवन :-
सही ढंग से खाने को पचाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी या तरल पेय पदार्थों का सेवन करें, जिससे हमारा पाचनतंत्र ठीक रह सके। अगर हमारा पाचन ठीक होगा तभी ये लम्बाई को तेजी से बढ़ा सकेगा। 4-5 लीटर पानी के साथ-साथ जूस, नारियल पानी, नींबू पानी, मौसमी, संतरा, तरबूज जैसे फलो का सेवन भी करें। ये शरीर में पानी की कमी नही होने देते है और शरीर को हाईड्रेट भी रखते है
4. पर्याप्त नींद है जरुरी :-
एक अच्छी नींद हमारे लिए शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से लाभप्रद होती है। अच्छी नींद से हमारे शरीर के उत्तको (Tissue) का उत्सर्जन होता है। जो हमारी लम्बाई बढ़ाने में सहायक होते है।कम से कम 7-8 घंटे की नींद आवश्यक होती है, इसलिए कोशिश करें कि इतनी नींद अवश्य लें।
5. शारीरिक मुद्राओं पर दे ध्यान :-
6. लम्बाई बढ़ाने में योगासन है अति सहायक :-
- ताड़ासन
- भुजंगासन
- सूर्यनमस्कार
- वृक्षासन
- त्रिकोणासन
- पश्चिमोतासन
अगर इन आसनों का प्रयोग प्रतिदिन किया जाए तो बहुत ही जल्द लम्बाई बढ़ सकती है।
7. खेलकूद है जरुरी :-
फुटबॉल, बास्केटबाल, कबड्डी, लटकने वाले खेल (Hanging), तैराकी (Swimming), दौड़ने वाले खेल (Running) जैसे खेल-कूद की सहायता से अपनी लम्बाई को प्राकृतिक (Natural) रूप से बढ़ा सकते है।
अंत में,
हमने इस लेख में जाना की बिना कोई दवा लिए प्राकृतिक तरीके से Height (लम्बाई) को कैसे बढ़ाएंगे। इस लेख में लम्बाई को बढ़ाने के 7 नेचुरल तरीके बताये गए है उन्हें आप अपने घर पर ही कर सकते है। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी, हमे कमेंट करके जरुर बताएं और साथ ही जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों में शेयर भी करें। ऐसे ही रोचक जानकारियों के लिए हमसे जुड़े रहे है।
धन्यवाद ।
Ati uttam lekh post kiya aapne.bahut bahut aabhar
Very nice post. Thanks
bahut bahut dhanyawad maam aapke valuable support and encourage karne ke liye.