10 बेहतरीन घरेलू फेस पैक इन हिंदी | Gharelu Face Pack in hindi

Spread the love

फेस पैक को सामान्य तौर पर कह सकते है कि त्वचा की खूबसूरती को निखारने वाली सामग्री या क्रीम”| तो आइये पहले ये जानते है कि त्वचा को विशेष ध्यान रखने की जरुरत क्यों होती है | आजकल के माहौल में बढते हुए प्रदूषण और अनियमित खानपान के कारण तरह-तरह की समस्याएं उत्पन हो रही है| जिससे शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों के साथ ही त्वचा की भी समस्या हो रही है | इसे दूर करने के लिए आइये कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते है, जिससे त्वचा की समस्याएं थोड़ी कम हो जाएंगी |

 

सबसे पहले ये जानते है की मुख्य रूप से त्वचा में क्या-क्या समस्याएं  होती है ?

  1. त्वचा की रंगत ख़त्म हो जाना |
  2. त्वचा का रुखी एवं चमकहीन होना |
  3. त्वचा पर दाग-धब्बे हो जाना |

इन समस्यायों के लिए हमें बाजार में बने उत्पादों का उपयोग कम से कम करना चाहिए | जितना ज्यादा हो सके हमें घरेलू उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए | इसके लिए हमारे रसोई में भी बहुत सी चीजें मिल जाएंगी जो हमारी रंगहीन, रुखी एवं चमकहीन त्वचा को फिर से निखार कर बेदाग, चिकनी और खुबसूरत बना देगी |

तो आइये हम जानते है कि घर में उपलब्द फलों, सब्जियों, बेसन, चावल का आटा, मुल्तानी मिट्टी, गुलाबजल, शहद, दही, हल्दी, बादाम का तेल, जैसे घरेलू चीजों का उपयोग करके कैसे फेस पैक बनाये और अपनी त्वचा को स्वस्थ मुलायम, दमकती एवं कांतिमान बनाए |

चमकती-दमकती त्वचा के लिए 10 बेहतरीन घरेलू फेस पैक| Gharelu face pack in hindi   

1. आलू से बने फेस पैक | Aalu se bane face pack  

 
बेहतरीन-घरेलू-फेस-पैक
आलू से बने फेस पैक

 

आलू हर घर की रसोई में पाया जाता है और सालों भर बड़ी ही आसानी से मिल जाता है | यह हमारी त्वचा के लिए हर तरह से उपयोगी है | इसे दाग-धब्बे को दूर करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है | इसके साथ ही डार्क सर्कल्स को दूर करने में भी यह बहुत उपयोगी होता है|

प्रयोग करने की विधि :-

  • कच्चे आलू को घिस कर स्क्रब किया जाए तो यह डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और सनटैन की समस्या को खत्म कर देता है |
  • कच्चे आलू में दूध, नींबू और शहद को अच्छी तरह मिलाकर इसका पेस्ट बना लें, फिर इसे अपनी गर्दन और चेहरे पर लगा लें | 15 मिनट के बाद या पूरी तरह सुख जाने पर आप इसे धों लें | यह चेहरे के लिए क्लींजर और माँश्चराइजर दोनों का काम करता है |

2. एलोवेरा से बने फेस मास्क |  Aloe vera se bane face 

10-बेहतरीन-घरेलू-फेस-पैक
एलोवेरा से बने फेस पैक

 

फेस मास्क के लिए एलोवेरा सबसे प्राकृतिक और हर्बल होती है | इसके प्रयोग से हमारे चेहरे और त्वचा की रंगत खिल जाती है | इसे हम बहुत त्तरह से बना सकते है, लेकिन मैं इन्हें दो तरीको से यूज करती हूँ, जो आपको बताने जा रही हूँ |

  • एलोवेरा, पपीता, गुलाब जल और स्ट्रोबेरी को मिक्सी में पीस लें फिर इन्हें ऐसे मिलाये की यह क्रीम की तरह तैयार हो जाए | इस क्रीम को अपने चेहरे पे लगाकर मसाज की तरह यूज करें और इसके फायदे देखें |
  • एलोवेरा, संतरा के छिलके का पेस्ट और गुलाब जल (यदि आपकी त्वचा तैलिए हो तो नींबू का प्रयोग भी कर सकते हैं अतिरिक्त तेल हटाने के लिए) इन सबको क्रीम की तरह मिक्स कर लें और इस पैक को अपने चेहरे एवं गर्दन पर लगा कर थोड़ी देर मसाज करें | इससे बहुत फायदे होते है |

इसे भी पढ़े :- त्वचा क्या है ? इसके देखभाल के कुछ घरेलू उपचार |

 

3. केला से बने फेस पैक | Kela se bane face Pack 

10-बेहतरीन-घरेलू-फेस-पैक
केला से बने फेस पैक

 

पक्के केले को मैश कर लें और उसमे बेसन, शहद दाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें | फिर इसे अपने चेहरे एवं गर्दन पर लगा कर क्रीम की तरह मसाज करें और फिर इसे 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें | सूखने और धोने के बाद चेहरे पे इसके फायदे नज़र आएंगे | इस मसाज से चेहरे की चमक इतनी ज्यादा होती है की आपको पार्लर जाने की जरुरत नहीं महसूस होगी | (यदि आपकी त्वचा तैलीय हो तो इसमें नींबू भी मिक्स कर सकते है )

नोट :- अगर आपको किसी पार्टी में जाना हो तो एक रात या 12 घंटे पहले इसे यूज करें | इससे आपके चेहरे पर अलग चमक आ जाएगी |

4. पिस्ता बादाम से बने फेस पैक | Almond se bane face pack

10-बेहतरीन-घरेलू-फेस-पैक
आलमंड से बने फेस

 

पिस्ता बादाम को मिक्सी में सूखा पीस लें और इस पाउडर के साथ दूध की मलाई, हल्दी पाउडर और शहद मिक्स कर लें | इसे अपने चेहरे एवं गर्दन पर लगा कर 20 मिनट तक छोड़ दें (यदि अप्पकी त्वचा तैलीय हो तो इसमें नींबू भी मिला सकते है) | इस पैक को सप्ताह में एक या दो बार लगा सकते हैं | इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे निकल जायेंगे और आपका चेहरा बेदाग एवं चमकीला हो जाएगा |

5. आम से बना फेस पैक | Aam se bane face pack

10-बेहतरीन-घरेलू-फेस-पैक
आम से बने फेस पैक

 

पक्के आम के पल्प या गुदे को किसी बाउल या कटोरी में निकाल लें | फिर उसमे अपनी पसंद के अनुसार दूध या दही की उपरी मलाई और विटामिन “E” का कैप्सूल या तेल जो भी आप चाहे इन सबको मिक्सी में अच्छी तरह से पीस कर क्रीम बना लें और अपने चेहरे पर लगा कर मसाज करें | मसाज तब तक करें जब तक ये चेहरे में ऑबजर्ब (अवशोषित) न हो जाए | फिर इसे सुखने के बाद धो लें और अपने चेहरे पे कोमलता और चमक महसूस करें|

नोट :- अगर आपको किसी पार्टी में जाना हो तो 12 से 24 घंटे पहले इसे यूज करें | इससे आपके चेहरे पर अलग चमक आ जाएगी |

6. चावल से बने फेस पैक | Chawal se bane face pack

10-बेहतरीन-घरेलू-फेस-पैक
चावल से बने फेस पैक

 

सबसे पहले चावल को 3-4 घंटें पहले या पूरी रात पानी में भिंगो दे | अब इसी पानी के साथ चावल को पीस लें और मुलायम पेस्ट बना लें | इससे छननी में छान ले | जो रवेदार हो उसे स्क्रब के रूप में यूज करें और जो मुलायम हो उसे क्रीम के रूप में यूज करें | मुलायम वाली सामग्री को गैस पर पका ले | पकाते समय यह ध्यान रखें कि ना ये जले ना इसमें गुठलिया बने | ठण्डा होने के बाद एलोवेरा और विटामिन “E” के तेल या कैप्सूल को मिक्स कर लें | साथ ही नारियल के बुरादे को भी मिक्स कर लें | इसे अपने चेहरे पर क्रीम की तरह मसाज करें | इससे आपका चेहरा क्रिस्टल क्लियर और दाग-धब्बे से मुक्त हो जाएगा |

इस क्रीम को तैलीय त्वचा वाले गुलाबजल, हल्दी पाउडर, मुलैठी पाउडर, चन्दन पाउडर एवं एलोवेरा जेल के साथ चावल की क्रीम को मिक्स करके प्रयोग करें | इसके प्रभाव से आपकी त्वचा को नई चमक और खूबसूरती मिलेगी |

7. किवी से बने फेस पैक | Kivi se bane face pack

10-बेहतरीन-घरेलू-फेस-पैक
किवी से बने फेस पैक

 

जैसा की आपको पता है कि किवी हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक फल होता है | इसके क्रीम से हमारे चेहरे में बहुत फायदे होते है | इसका छिलका उतार लें और उसमे दही, शहद, बादाम का तेल मिक्स कर लें और मिक्सी में पीस लें | इसे क्रीम की तरह यूज करें और इसके फायदे देखें |

8. बेसन से बने फेस पैक | Besan se bane face pack

10-बेहतरीन-घरेलू-फेस-पैक
बेस्सन से बने फेस पैक

 

बेसान, दही, हल्दी या कस्तूरी हल्दी और शहद मिक्स कर लें | खुशबू के लिए गुलाबजल भी मिक्स कर सकते हैं | इन सबको अच्छी तरह से चेहरे एवं गर्दन पर लगा लें | जब सूखने लगे तब इसे हल्के हाथो से मसाज करते हुए क्लीन कर लें | अगर इसे रोजाना लगाए तो एक सप्ताह के अन्दर आपकी त्वचा बहुत ही दमकने लगेगी |

9. मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक | Multani mitti se bane face pack 

10-बेहतरीन-घरेलू-फेस-पैक
मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक

 

मुल्तानी मिट्टी से बने फेस सबसे ज्यादा नेचुरल और प्राकृतिक होते हैं | साथ ही हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होती है | मुल्तानी मिट्टी में पके हुए पपीते के कुछ टुकड़े और पके हुए केले को मैश कर लें | अब इसमें गुलाबजल, शहद और थोड़ी सी हल्दी मिला ले | फिर इसे मिक्सी में पीस कर क्रीम की तरह यूज करें और इसके फायदे महसूस करें |

10. टमाटर से बने फेस पैक | Tomato se bane face pack

10-बेहतरीन-घरेलू-फेस-पैक
टमाटर से बने फेस पैक

 

सबसे पहले टमाटर को धो ले, फिर मिक्सी में पीस कर इसका पेस्ट बना लें | इसमें पतंजलि का एलोवेरा जेल, हमदर्द (कंपनी) का बादाम रोगन तेल और विटामिन “E” के कैप्सूल को अच्छे तरह से मिक्स कर लें और क्रीम की तरह इसे यूज करें | अगर आप इसे सर्दी के मौसम में यूज कर रहे हो तो इसमें ग्लिसरीन भी मिला सकते है | यह क्रीम सन बर्न या स्किन टैनिंग में बहुत लाभदायक होता है |

नोट :- इस क्रीम को एक सप्ताह तक फ्रीज में रखकर यूज किया जा सकता है, बशर्ते इसे  डिब्बाबंद शीशी या जार में रखा जाए तो |

तो दोस्तों कैसी लगी आप सबको मेरी दी हुई जानकारी, कृपया कमेंट करें | यदि मेरी जानकारी अच्छी लगे तो सब्सक्राइब एवं फॉलो जरूर कीजिएगा और अपने दोस्तों को भी शेयर कीजिएगा | यदि मेरी द्वारा दी गई जानकारी में किसी प्रकार की कमी लगे तो उसे भी सूचित करें जिसे मैं आगे आनेवाली आर्टिकल में ठीक करने की कोशिश करूंगी |

धन्यवाद |

     

6 thoughts on “10 बेहतरीन घरेलू फेस पैक इन हिंदी | Gharelu Face Pack in hindi”

Leave a Comment