Face Ko Gora Kaise Kare | 10 बेहतरीन फेस ग्लो टिप्स हिंदी में

Spread the love

आज के समय में हर कोई चाहे पुरुष हो या महिला, सभी की चाहत होती है गोरा दिखे | इसका मूल कारण है कि आज भी गोरे रंग को खूबसूरती का प्रतिक माना जाता है | हम में से कई लोग google में सर्च करते रहते है “ अपने फेस को गोरा कैसे करें (Face Ko Gora Kaise Kare) |

आजकल भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में लाइफस्टाइल, खानपान,  प्रदूषण, केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, इन सब के कारण चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता जैसे गायब ही हो गयी है | हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा गोरा और सुंदर दिखे, इसके लिए कई लोग घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते हैं, तो कई लोग तरह-तरह के कृत्रिम सौन्दर्य प्रसाधन का इस्तेमाल करने से भी परहेज नही करते है |

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं को हरेक इंसान अपने फेस को गोरा एवं सुन्दर दिखाना चाहता है ताकि सामने वाले पर उसका अच्छा एवं प्रभावशाली  प्रभाव पड़े | कहीं ना कहीं आज भी हमारे समाज में काले और गोरे का भेद भाव बना हुआ ही है। परंतु वे इसे दूसरों के सामने व्यक्त नहीं करते हैं | लेकिन सामने वाले के चेहरे के हाव-भाव को देख कर पता चल ही जाता है | दरअसल हमारे पास ऐसी कई चीज़े जो आसानी से घर में उपलब्ध होती है, उनके इस्तेमाल से हम अपने फेस को गोरा करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं |

तो चलिए आज के इस आर्टिकल “Face Ko Gora Kaise Kare” में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएँगे, जिनके बारे में शायद आपको अभी तक जानकारी नही थी |

Face /चेहरा को गोरा कैसे करें | Face Ko Gora Kaise Kare in hindi 

यदि आप अपने Face (चेहरे) को गोरा करना चाहते है तो इन घरेलू उपायों को आजमाये |

Face /चेहरा को गोरा करने के लिए घरेलू उपाय | Face Gora karne ke gharelu tips in hindi 

Face को गोरा करने के लिए घरेलू उपाय

1. पपीते का उपयोग करें

आमतौर पर पपीता का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है परन्तु इसमें पाए जाने वाले पैपेन एंजाइम के बारे शायद आपको जानकारी ना हो | यह एंजाइम Dead Skin (मृत त्वचा) को हटाता है और स्किन के रोम छिद्रों को खोलने में सहायता करता है | पपीता में पाया जाने वाला एंजाइम फेस के साँवलेपन को दूर करता हैं | यह एक नेचुरल ब्लीच का भी काम करता है | आप पपीते के टुकड़े को अपने face पर अच्छी तरह से लगाएं | फिर लगभग 3-4 मिनट के बाद फेस को पानी से धो लें | ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको अपने face में गोरापन का एहसास होने लगेगा |

2. शहद का उपयोग करें 

फेस को गोरा करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते है |  शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाये जाते है, जो कील/मुहासें/पिंपल को होने के पहले ही रोक देता है | जिससे आपके चेहरे पर किसी भी प्रकार के दाग-धब्बे नही आते है | आप शहद को अपने फेस पर लगाकर लगभग 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर इसे हल्के गुनगुने पानी धो लें | इससे आपके फेस पर नेचुरल चमक भी आ जाती है |

3. हल्दी का उपयोग करें 

चेहरा को गोरा करने के लिए घरेलू उपाय

हल्दी में कई तरह के औषधीय  गुण पाए जाते है, जो skin की समस्याओं को आसानी से दूर करने में मददगार होते हैं | इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कील/मुहांसों को कम करने में मदद करते हैं |

इसे भी पढ़े : पिंपल्स/मुहांसे के कारण, लक्षण, परहेज और घरेलू उपाय Pimples/Acne symptoms and remedies in Hindi

4. टमाटर का उपयोग करें 

टमाटर का इस्तेमाल ज्यादातर लोग सब्जी बनाने में या फिर सलाद के रूप करते है | लेकिन शायद आप नही जानतें होंगे कि टमाटर हमारे शारीर के स्किन के रंग को गोरा करने के लिए बहुत उपयोगी है | यह फेस के स्किन पर जमे गंदगी को साफ करके नेचुरल चमक लाता है | इसके लिए आप टमाटर को दो टुकड़ों में काट लें और इसे अपने फेस पर हल्के हाथों से लगायें | लगभग 10-15 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें | टमाटर का इस्तेमाल कुछ दिनों तक ऐसे ही करें | जल्द ही आपके फेस पर इसका असर दिखना शुरू कर देगा |

5. दूध की मलाई का उपयोग करें

फेस को गोरा करने के लिए आप दूध की मलाई का उपयोग कर सकते है | धयान रखें जिनकी स्किन ऑयली हो वे लोग दूध कि मलाई का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि इसमें फैट ज्यादा होता, परिणामस्वरूप स्किन बहुत ही ऑयली हो जाएगी और आपके फेस की नेचुरल चमक कम हो जाएगी | दूध की मलाई को हाथो में लेकर हलके हाथो से अपने फेस पर मालिश करे। लगभग 10-15 मिनट तक मालिश करे, फिर उसके बाद फेस को धो लें | जल्द ही आपको गोरेपन का एहसास होने लगेगा |

6. आलू का उपयोग करें 

आलू एक ऐसी सब्जी है जो आपके किचेन में आसानी से मिल जाएगी | इसका उपयोग भिन्न-भिन्न प्रकार के सब्जियों को बनाने में करते है | शायद आपको पता ना हो कि आलू में विटामिन B और विटामिन C उच्च मात्रा में पाए जाते है, जो नेचुरल ब्लीच की तरह कार्य करता है | आलू के टुकड़े से अपने फेस पर मसाज करें | लगभग 15 मिनट के बाद साफ पानी से अपने फेस को धो लें | इससे आपके फेस पर के दाग-धब्बे यदि है तो वो भी कम हो जायेंगे और फेस धीरे-धीरे गोरा होने लगेगा |

7. मुल्तानी मिटटी के फेस पैक का उपयोग करें 

मुल्तानी मिटटी से बने फेस पैक ज्यादा नेचुरल और प्राकृतिक होते हैं | इसे फेस पर लगाने से चमक आती है और सावली स्किन में निखार आ जाता है |मुल्तानी मिट्टी में पके हुए पपीते के कुछ टुकड़े और पके हुए केले को मैश कर लें | अब इसमें गुलाबजल, शहद और थोड़ी सी हल्दी मिला ले | फिर इसे मिक्सी में पीस कर क्रीम की तरह यूज करें और इसके फायदे महसूस करें |

8. एलोवेरा जेल का उपयोग करें 

एलोवेरा जेल में पानी की मात्रा बहुत ही अधिक पायी जाती है, जो स्किन को हाईड्रेट रख कर मॉइस्चराइजिंग बनाती है | एलोवेरा में सेलेनियम, जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन आदि खनिज तत्व पाए जाते है जो स्किन के रंग को हल्का होने से रोकते है | एलोवेरा की पत्ती को दो हिस्सों में काट लें और उसका जेल निकाल लें | फिर इस जेल को फेस पर लगा कर लगभग 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें | उसके बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें | कुछ ही दिनों में आपका फेस गोरा होने लगेगा |

9. दही का उपयोग करें

दही में पाए जाने वाला लैक्टिक एसिड स्किन के सावलेंपन/कालेपन को हटाने में मदद करता है | आप 2-3 चम्मच दही लें फिर इससे अपने फेस पर हल्के हाथों से मालिश करें | लगभग 10-15 मिनट के बाद फेस को साफ पानी से धो लें | कुछ ही दिनों में आपको इसका परिणाम अपने फेस पर दिखने लगेगा |

10. उबटन फेस पैक का उपयोग करें

बेसन, चावल का आटा, नींबू का रस और दूध के मिश्रण से बना उबटन फेस के सावलेंपन को दूर करने में बहुत ही कारगर साबित होता है |  इसे अपने फेस पर लगा कर लगभग 20 मिनट तक छोड़ दें, फिर साफ पानी से फेस को धो लें | ऐसा करने से जल्द ही आपके फेस पर नेचुरल चमक आ जाएगी और फेस गोरा दिखने लगेगा |

अंत में,

आज के आर्टिकल में हमने Face Ko Gora Kaise Kare करने के कुछ घरेलू  की जानकारी देने की कोशिश की है | आशा करती हूँ की आपको दी गई जानकारी अच्छी लगे | यदि आप इस आर्टिकल से जुडी कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो प्लीज् कमेंट्स में लिखे |

डिस्क्लेमर : इस लेख की सामग्री  सामान्य जानकारी पर आधारित है। “अच्छी and healthy जानकारी” इस तथ्यों की प्रमाणिकता की गारंटी नही देता है। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

धन्यवाद

1 thought on “Face Ko Gora Kaise Kare | 10 बेहतरीन फेस ग्लो टिप्स हिंदी में”

  1. Aajkal market main itne high amount wale chemical product aate hain jinne use karne se darr lagta hai,par aapke bataye upay safe hai,Thank you itni achi jankari ke liye

    Reply

Leave a Comment