श्री गणेश जी की आरती | Shree Ganesha Aarti Lyrics in hindi and english

Spread the love

गणेश जी की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti) :  हमारे सनातन धर्म (हिन्दू धर्म) में भगवान गणेश को प्रथम पूज्यनीय और विघ्नहर्ता माना गया है | यही कारण है कि हिन्दू धर्म में जब कभी भी कोई शुभ कार्य शुरू होता है तो सबसे पहले श्री गणेश जी की ही पूजा की जाती है | इनके आशीर्वाद से ही सारी मुसीबतें घर से दूर रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है | भगवन गणेश को कई नामों से जाना जाता है | जैसे :- एकदंत, विघ्नहर्ता, लंबोदर, विनायक, गणाध्यक्ष, गजानन इत्यादि |

ऐसी मान्यता है, कि भगवान गणेश की पूजा यदि ना की जाए तो कोई भी कार्य सफल नहीं हो पाता है। यहां आप भगवान गणेश जी की आरती hindi और english लिरिक्स के साथ पढ़ सकते है और इस आरती की MP4 सुन भी सकते है |

गणेश जी की आरती

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi | श्री गणेश जी की आरती 

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,
चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे,
मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फूल चढ़े,
और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे,
संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,
कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत,
निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा

‘सूर’ श्याम शरण आए,
सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

इस विडिओ का सोर्स YouTube है |

Shri Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics in English | श्री गणेश जी की आरती 

Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva ।
Mata Jakii Parvatii, Pitaa Mahaadeva ॥

Eka Danta Dayavanta, Char Bhuja Dhaarii ।
Mathe Sinduura Sohai, Muuse Kii Savari ॥
Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva…..

Paan Chade, Fool Chade aur Chade Meva ।
Ladoowan ke Bhog lage, Sant kare Seva ॥
Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva….

Andhana Ko Aankha Deta Korhina Ko Kaayaa ।
Banjhana Ko Putra Deta Nirdhana Ko Maaya ॥
Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva….

Haar Charhe, Phool Charhe Aura Charhe Meva ।
Ladduan Ko Bhoga Lage Sant Karen Seva ॥
Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva…

Dinan Ki Laaj Rakho Shambhu Putra Vaari ।
Manorath Ko Pura Karo Jai Balihaari ॥
Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva…..

इसका भी पाठ करें – Chalisa | जानें गणेश चालीसा का पाठ एवं इसका महत्व 

अंत में ,

दोस्तों आशा करती हूँ कि आज का आर्टिकल गणेश जी की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti)  आप सभी को पसंद आएगी | यदि आप इससे संबंधित कोई जानकारी या सुझाव देना चाहे तो प्लीज़ कमेंट करें |

Thank you

Leave a Comment