(Hair Care): मानसून में बालों की देखभाल के 10 बेहतरीन टिप्स | Monsoon Hair Care in hindi

Spread the love
(Hair Care): मानसून में बालों की देखभाल के 10 बेहतरीन टिप्स
मानसून में बालों की देखभाल 

 

मानसून Hair Care टिप्स : जैसे की आप सबको पता है की इस गर्मी से राहत के लिए हम सब मानसून का इंतजार करते हैकब मानसून आएगा और गर्मी से राहत दिलाएगा| बारिश की ठंडी बूंदों से गर्मी मेँ राहत तो मिलेगी लेकिन हम यह भूल जाते हैं की मानसून मे बारिश से होनेवाली गंदगी, बीमारियाँ, फ्लूइन्फेक्शन ये सब भी आते है| साथ ही मानसून  हमारी त्वचा और बालों के लिए तरह-तरह की परेशानियाँ भी लेकर आता है| इसलिए मानसून में बालों की देखभाल अच्छे से करने की जरुरत होती है|

मानसून में बालों की देखभाल | Mansoon me Baloo ki  Dekhbhal

आइये जानते है कि मानसून के समय बालों के साथ क्या समस्या आती है| 

मानसून में बालों के झड़ने की समस्या :-  

मानसून में हमारे बाल चिपचिपे रूखे-बेजान होने के साथ-साथ डैंड्रफ जैसी समस्याओं से ग्रसित हो जाते है| बालों का झरना भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है| वैसे तो बालों के झरने के अनेकों कारण जैसे :- अनियमित खानपान, असंतुलित जीवनशैली, मानसिक तनाव, आनुवांशिक रोग, पीरियड्स में अत्यधिक रक्तस्राव, रेडियोथेरेपी या कीमोथेरेपी इत्यादि है लेकिन मानसून में यह बढ़ जाता है|

(Hair Care): मानसून में बालों की देखभाल के 10 बेहतरीन टिप्स

सामान्य रूप से प्रतिदिन अगर 50-100 बल गिरते है तो यह स्वाभाविक है परंतु इससे ज्यादा गिरने लगे तो अविलंब हमे इसका उपाय करना चाहिए अन्यथा गंजेपन जैसी समस्या उत्पन हो सकती हैवैसे तो यह समस्या 40 वर्ष की उम्र के बाद थोड़ी बहुत दिखने लगती है यदि बालों की देखभाल सही ढंग से नही की जाए| पुरुषो में इसे MPD (Male Pattern Baldness) और महिलाओं मे FPB (Female Pattern Baldness) कहते हैं|

तो दोस्तों आइये जानते हैं की क्या-क्या उपाय करके हम अपने बालों को झरने से रोक सकते है| इन उपायों का अनुसरण करके हम अपने बालों में नई जन डाल सकते है|

बालों की देखभाल के 10 बेहतरीन टिप्स :- 

1. मानसून के दौरान अगर बाहर जाएं तो छाता का प्रयोग जरूर करें और बालों को गीला होने से बचाएं क्योंकि गीले बालों मे फंगस बहुत ज्यादा बनते है जिसके कारण बाल अत्यधिक मात्रा मे झरने लगते है| फिर भी अगर बाल गीले हो जाए तो जल्द से जल्द तौलिए या हेयर ड्रायर की मदद से सूखा लें क्योंकि गीले बालों मेँ कंघे का प्रयोग करने से बाल अत्यधिक टूटते है|

2. अगर बालों मे हो रूसी (डैंड्रफ) तो मानसून में ये और भी बढ़ जाता है| जिसके कारण खुजली और बालों मे गंदगी की समस्या भी बढ़ जाती है| रूसी (Dandruff) दो तरह के होते हैं|

स्किन से चिपकने वाले रूसी (डैंड्रफ) – अगर इस प्रकार की समस्या है तो यह बहुत ही गंभीर समस्या है और इसका डॉक्टरी इलाज बहुत ही जरूरी हो जाता है|  

उजले-उजले रंग के उड़ते-गिरते हुए रूसी (डैंड्रफ) – इस प्रकार की समस्या कुछ घरेलू नुस्खो को अपनाकर ठीक किया जा सकता है| जिसमे दही एवं नींबू, नारियल तेल एवं कपूर, जैतून का तेल जैसी चीजें हैं जिन्हें अपनाकर हम रूसी से छुटकारा प सकते है| बालों को गंदा ना रखें और गीले बालों मे कंघा बिल्कुल भी ना करें|

इसे भी पढ़ें :- त्वचा क्या हैं ? इसके देखभाल के कुछ घरेलू उपाय

3शैम्पू जब भी करें माइल्ड या सौम्य एंटीडैंड्रफ शैम्पू का ही उपयोग करें| साथ ही साथ कंडीशनर का भी उपयोग अवश्य करें| इससे बालों मे चमक के साथ-साथ सौम्यता भी बनी रहती है और बाल मुलायम भी रहते है| आप चाहे तो घर में भी कंडीशनर बना सकते है| 

आप इस शैम्पू का प्रयोग कर सकते है

Khadi-Natural-Neem-AloeVera-Herbal-Shampoo

4. कंघी करने के लिए हमेशा चौड़े और मुलायम दाँतोवाले कंघे का इस्तेमाल करें | क्योंकि घने कठोर दाँतोंवाले कंघे से बाल बहुत अधिक मात्रा मे टूटते हैं|

5. हमेशा बालों के प्रकृति या टैक्सचर के अनुरूप ही उत्पादों का इस्तेमाल करें (उलझे बालों और हयूमीडिटी से लड़ने वाले शैम्पू)| मानसून के दौरान मैटी लुक वाले उत्पादों का उपयोग करें ना कि ग्रीसी उत्पादों का|

6. मानसून के इस मौसम में बालों को कट देकर भी आप इसे सुरक्षित रख सकते है | अपने हेयर स्टाइलिस से परामर्श करके या खुद से भी डिसाइड कर सकते है, वैसे बाल जिनकी आप देखभाल कर सकें ना कि ऐसे जिन्हें आप संभाल ही ना सकें| वर्किंग हो या हाउसवाइफ़ सभी को यह ध्यान रखना चाहिए| इस मौसम में हेयरकट कराके हम अपने स्टाइल और लुक को चेंज करने के साथ बालों को अच्छे से मेंटेन कर सकते है|

7. अपने खानपान को थोड़ा सा संतुलित बनाएँ| मानसून के मौसम में ज्यादा तैलीय और बाहरी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए| खूब सारे फलों और साग-सब्जियों का सेवन  और भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए|

8. आइसक्रीम और चीनी से बने पदार्थ भी हमारे बालों के झरने मे एक अलग ही भूमिका निभाते है| चूँकि आइसक्रीम में चीनी कि मात्रा अधिक होती है इसलिए इससे भी परहेज करना चाहिए या बहुत ही कम मात्रा में खाएँ| चीनी के कारण शरीर मे ग्लूकोज कि मात्रा बढ़ जाती है जो बालों में मेल हार्मोन “एंड्रोजन” का उत्पादन करती है, जिससे हेयर फ़ौलिकल्स सिकुड़ जाते है जो बालों को झरने में सहायता करती है|  

9. अपने दैनिक जीवनचर्या में योगा को भी शामिल अवश्य करें| योगा और प्राणायाम से हम बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा प सकते हैं जिनमे से बालों का झरना भी एक है|

10. विटामिन “C” और “E” से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अवश्य करना चाहिए| पर्याप्त नींद का सेवन अवश्य करें| चाय कॉफी जैसे कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन जितना हो सके कम से कम करें और अपने बालों को झरने से रोकें|  

नोट :- बालों की किसी भी समस्या के लिए आप नारियल के तेल को अपनी नाभि में रोजाना लगाए और इसके अनगिनत फायदे का लाभ उठाए|

तो दोस्तों कैसी लगी आप सबको मेरी दी हुई जानकारी, कृपया कमेंट करें| यदि मेरी जानकारी अच्छी लगे तो सब्सक्राइब एवं फॉलो जरूर कीजिएगा और अपने दोस्तों को भी शेयर कीजिएगा| यदि मेरी द्वारा दी गई जानकारी में किसी प्रकार की कमी लगे तो उसे भी सूचित करें जिसे मैं आगे आनेवाली आर्टिकल में ठीक करने की कोशिश करूंगी|

धन्यवाद|

     

 

10 thoughts on “(Hair Care): मानसून में बालों की देखभाल के 10 बेहतरीन टिप्स | Monsoon Hair Care in hindi”

Leave a Comment